Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndiGo Under Scrutiny for Possible Competition Law Violations Amid Flight Cancellations
सीसीआई की जांच के घेरे में इंडिगो: अधिकारी

सीसीआई की जांच के घेरे में इंडिगो: अधिकारी

संक्षेप:

- प्रतिस्पर्धा मानदंडों के उल्लंघन की आशंका की जांच जारी नई दिल्ली, एजेंसी।

Dec 12, 2025 05:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने क्या प्रतिस्पर्धा मानदंडों का उल्लंघन किया है, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) इस बात की जांच कर रहा है। शुक्रवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। बता दें, घरेलू बाजार में 65 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी रखने वाली इंडिगो ने दो दिसंबर से सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दीं, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी हुई है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंडिगो के समग्र प्रभुत्व की स्थिति, विशेष मार्गों पर प्रभुत्व और क्या प्रभुत्व का दुरुपयोग हो रहा है जैसे विभिन्न पहलुओं की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि इंडिगो के खिलाफ अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है और सीसीआई स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच कर रही है कि क्या प्रतिस्पर्धा नियमों का उल्लंघन हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नियमों के अनुसार, सीसीआई सबसे पहले उपलब्ध जानकारी की विस्तृत जांच करके यह निष्कर्ष निकालता है कि क्या प्रतिस्पर्धा मानदंडों के उल्लंघन के प्रथम दृष्टया प्रमाण मौजूद हैं। प्रथम दृष्टया उल्लंघनों के प्रमाण मिलने पर ही नियामक इस मामले की जांच का आदेश देता है। इस बीच, विमानन सुरक्षा नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) उड़ान व्यवधानों की जांच करने के साथ-साथ इंडिगो के परिचालन की निगरानी भी बढ़ा रहा है। वहीं कुछ हलकों में इस बात को लेकर चिंताएं हैं कि क्या विमानन कंपनी की प्रमुख स्थिति भी इसका एक कारण हो सकती है।