छत्तीसगढ़: रायपुर जाने वाली इंडिगो उड़ान नागपुर डायवर्ट

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की उड़ान को खराब मौसम के कारण नागपुर डायवर्ट करना पड़ा। विमान में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई नेता सवार थे। उड़ान नागपुर में सुरक्षित उतरी और कुछ देर बाद रायपुर के लिए रवाना हुई।

छत्तीसगढ़: रायपुर जाने वाली इंडिगो उड़ान नागपुर डायवर्ट

रायपुर, एजेंसी। दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की एक उड़ान को गुरुवार रात खराब मौसम के कारण नागपुर डायवर्ट करना पड़ा। विमान में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई राजनीतिक नेता सवार थे। अधिकारियों के अनुसार, इंडिगो की उड़ान 6ई-5138 को रात करीब नौ बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर उतरना था। हालांकि, तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश के कारण रायपुर में उड़ान संचालन प्रभावित होने से विमान को नागपुर भेज दिया गया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव के कार्यालय के एक कर्मचारी ने बताया कि विमान सुरक्षित रूप से नागपुर में उतरा और बाद में रात करीब 10:40 बजे वहां से रायपुर के लिए रवाना हुआ।

इसके रात 11:15 बजे के बाद रायपुर पहुंचने की संभावना जताई गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।