Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndiGo Flight Delays Cause Passenger Outrage at Delhi Airport
सोशल मीडिया से: अव्यवस्था व उड़ानों में देरी से सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

सोशल मीडिया से: अव्यवस्था व उड़ानों में देरी से सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

संक्षेप:

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंडिगो की कई उड़ानें रद्द और देरी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर यात्रियों ने अव्यवस्था और एयरलाइन की पारदर्शिता की कमी के बारे में शिकायत की। यात्रियों ने सेवा में सुधार की मांग की, लेकिन एयरलाइन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Dec 04, 2025 07:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर यात्रियों गुरुवार को भी यात्रियों को इंडिगो की कई उड़ानें रद होने या देर से चलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर जमकर अव्यवस्था व दिक्कतों के बारे में लिखा। परेशानी के कारण यात्रियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। वीएस वर्मा नाम ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि दिल्ली से पुणे जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई–6740 सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर उड़ान भरनी थी, लेकिन देर शाम तक उड़ान नहीं भर सकी। दिल्ली के संदीप चक्रवर्ती ने लिखा कि आईजीआई पर लगभग हर उड़ान देर से चल रही है और इसकी असली वजह बताने में एयरलाइन पारदर्शिता नहीं दिखा रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या हर उड़ान आने वाली देर से उड़ान के कारण ही रुकी है या कोई और कारण छिपाया जा रहा है। एक अन्य यात्री हिमांशु ने लिखा कि वह आईजीआई के टर्मिनल एक पर मौजूद हैं, जहां उनके मित्र की उड़ान रद्द कर दी गई, लेकिन एयरलाइन का कोई कर्मचारी वहां मौजूद नहीं था जो जानकारी दे सके या आगे की प्रक्रिया में मार्गदर्शन कर सके। उन्होंने कहा कि बोर्डों पर उड़ानों की जानकारी भी नहीं दिखाई दे रही, जिससे यात्री और बेचैन हो रहे हैं। चंडीगढ़ से दिल्ली आए यात्री सुशांत गोयल ने लिखा कि उनकी उड़ान रात आठ बजकर बीस मिनट पर चली और वे दिल्ली रात नौ बजकर दस मिनट पर उतरे। उन्हें आगे अंतरराष्ट्रीय उड़ान पकड़नी थी। उन्होंने प्राथमिकता उतरने और सामान जल्दी देने की अपील की, लेकिन एयरलाइन ने कोई मदद नहीं की और उनका सामान सबसे अंत में आया। लगातार होने वाली देरी, सूचना की कमी और अव्यवस्था को लेकर यात्रियों ने इंडिगो से स्थिति साफ करने और सेवा सुधारने की मांग की है। एयरलाइन की ओर से देर रात तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई थी।