Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndiGo Flight Delay Passengers Removed After Chaos in Mumbai to Thailand Journey
उड़ान में देरी पर हंगामा करने वाले दो यात्रियों को उतारा

उड़ान में देरी पर हंगामा करने वाले दो यात्रियों को उतारा

संक्षेप:

- मुंबई से थाईलैंड के क्राबी जा रही थी इंडिगो की उड़ान - नौ

Jan 15, 2026 07:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

मुंबई, एजेंसी। मुंबई से थाईलैंड के क्राबी जा रही इंडिगो की एक उड़ान में देरी को लेकर हंगामा करने पर दो यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। यह घटना बुधवार की है। उड़ान करीब नौ घंटे देरी से रवाना हुई। वायरल वीडियो में यात्रियों का हंगामा उड़ान में देरी का कारण आने वाले विमान की देर से पहुंच, हवाई यातायात की भीड़ और क्रू का तय ड्यूटी समय पूरा हो जाना बताया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ यात्री केबिन क्रू से बहस करते और चिल्लाते नजर आए। एक यात्री ने कॉकपिट के दरवाजे पर लात भी मारी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यात्रियों का आरोप था कि एयरलाइन ने उड़ान के समय को लेकर सही जानकारी नहीं दी। उन्होंने नारेबाजी की और पायलट से बाहर आकर जवाब देने की मांग की। यात्रियों को हुई असुविधा पर इंडिगो ने खेद जताया इंडिगो ने कहा कि दो यात्रियों का व्यवहार गलत था, इसलिए नियमों के तहत उन्हें विमान से उतारकर सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया गया। इससे उड़ान में और देरी हुई। एयरलाइन ने बताया कि यात्रियों को इंतजार के दौरान कई बार खाना और रिफ्रेशमेंट दिया गया और एयरपोर्ट पर स्टाफ मदद के लिए मौजूद था। इंडिगो ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताया है।