Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndiGo Flight Cancellations Impact Delhi s Business and Tourism Sectors
संपादित---इंडिगो संकट से 1000 करोड़ का नुकसान : सीटीआई

संपादित---इंडिगो संकट से 1000 करोड़ का नुकसान : सीटीआई

संक्षेप:

शोल्डर---होटल, रेस्तरां, बैंक्वेट, रिसोर्ट की बुकिंग निरस्त होने से बाजारों के कारोबार पर पड़ा

Dec 10, 2025 07:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। इंडिगो की उड़ाने निरस्त होने से दिल्ली के सिर्फ होटल-रेस्तरां ही प्रभावित नहीं हुए, बल्कि व्यापार और पर्यटन सेक्टर को भी बड़ा झटका लगा है। व्यापारिक संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) का कहना है कि इंडिगो संकट की वजह से दिल्ली के विभिन्न सेक्टरों को तकरीबन 1000 करोड़ का नुकसान हुआ है। सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल का कहना है कि रोजाना दिल्ली एयरपोर्ट से 1.5 लाख से ज्यादा लोग यात्रा करते हैं। इनमें से लगभग 50,000 व्यापारी और उद्यमी होते हैं। इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के कारण अन्य राज्यों से दिल्ली में आने वाले कारोबारियों की संख्या में कमी आई है और इसका असर व्यापार पर पड़ रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि दिल्ली के विभिन्न बाजारों के दुकानदारों से मिले फीडबैक के आधार पर अनुमान है कि बीते 10 दिनों में दिल्ली के बाजारों में कारोबार 25 फीसदी कम हुआ है। पर्यटकों की संख्या भी बेहद कम हुई है और इसका असर दिल्ली में लगीं प्रदर्शनियों पर भी पड़ा है। भारत मंडपम में ऑटोमोबाइल, हैंडलूम, टेक्सटाइल, होम फर्निशिंग, ऑटो पार्ट्स की प्रदर्शनियों में अन्य राज्यों से हजारों व्यापारियों और पर्यटकों के आने का अनुमान था, लेकिन इंडिगो एयरलाइंस की परेशानी के कारण उड़ानें रद्द हो गईं। पर्यटन उद्योग को नुकसान मनोज ट्रेवल्स के डायरेक्टर मनोज खंडेलवाल ने बताया कि दिल्ली में यह मौसम पर्यटन का होता है और लगभग 15 जनवरी तक चलता है। इंडिगो के ताजा घटनाक्रम के कारण क्रिसमस, न्यू ईयर को लेकर हुई बुकिंग पर भी इसका असर पड़ने लगा है। पर्यटकों के होटल, पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए टूरिस्ट वाहन, गाइड, रेस्तरां पहले से बुक किए जाते थे, लेकिन अभी इसपर असर पड़ा है।