
बिहार के चार एयरपोर्ट से 13 उड़ानें रद्द
बिहार के चार हवाई अड्डों से गुरुवार को इंडिगो की 14 उड़ानें रद्द रहीं। पटना एयरपोर्ट से सबसे ज्यादा दस उड़ानें रद्द हुईं, जबकि अन्य स्थानों से भी उड़ानें रद्द हुईं। तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों ने हंगामा किया। देहरादून में भी छह उड़ानें देरी से पहुंचीं और एक उड़ान रद्द रही।
पटना/गया/दरभंगा/पूर्णिया, हि.टी.। बिहार के चार हवाई अड्डों से गुरुवार को इंडिगो की 14 उड़ानें रद्द रहीं। पटना एयरपोर्ट से लगातार दूसरे दिन सबसे ज्यादा दस उड़ानें रद्द रहीं, जबकि 12 विमानों का परिचालन देरी से हुआ। गया और दरभंगा से एक-एक तथा पूर्णिया से एक उड़ान रद्द रही। इंडिगो के क्रू रोस्टरिंग सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। विमान रद्द किए जाने पर पटना और गया एयरपोर्ट पर यात्रियों ने हंगामा किया। एयरपोर्ट के अधिकारियों और सीआईएसएफ के जवानों ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत कराया। गया से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट यात्रियों के बोर्डिंग पास जारी होने के बाद रद्द कर दी गई।
इससे वियतनाम के 35 यात्री फंस गए हैं। उन्हें दिल्ली से कनेक्टिंग फ्लाइट से मुंबई जाना था। दिल्ली से दरभंगा आने वाली फ्लाइट रद्द रही, जबकि हैदराबाद की फ्लाइट ने दो घंटे देर से उड़ान भरी। पूर्णिया से दिल्ली आने और जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट भी रद्द रही। देहरादून एयरपोर्ट पर छह फ्लाइटें देरी से पहुंची, एक रद्द डोईवाला, संवाददाता। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर गुरुवार को इंडिगो की छह फ्लाइटें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंचीं जबकि एक फ्लाइट रद्द रही। इसके पीछे मौसम की खराबी और तकनीकी खामियों को अहम कारण बताया गया है। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक पुणे से दोपहर 11:45 बजे पहुंचने वाली फ्लाइट शाम 6:00 बजे जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंची। वहीं, दिल्ली से शाम 4:00 बजे पहुंचने वाली फ्लाइट 5:20 बजे पहुंची। लखनऊ से शाम 5:00 बजे पहुंचने वाली फ्लाइट 6:05 बजे पहुंची। बेंगलुरु से शाम 5:20 बजे आने वाली फ्लाइट रात 10:30 बजे, जयपुर से शाम 6:45 बजे आने वाली फ्लाइट रात 8:00 बजे और शाम 7:45 बजे जयपुर से आने वाली फ्लाइट के रात 9:30 तक आने की संभावना है। वहीं, दिल्ली से इंडिगो की दोपहर 3:20 पर पहुंचने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




