
इंडिगो संकट::इंडिगो को 900 पायलटों की तत्काल जरूरत, पर इसे भरना चुनौती
नोट::कृप्या मिंट का लोगो लगाएं दीपाली बंका, अभिषेक लॉ नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइन
नोट::कृप्या मिंट का लोगो लगाएं दीपाली बंका, अभिषेक लॉ नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइन अपने संचालन को ठीक करने के लिए 900 से अधिक पायलटों को जल्द से जल्द भर्ती करने की कोशिश कर रही है। कंपनी ने 10 फरवरी तक 158 पायलट और अगले साल दिसंबर तक 742 और पायलट जोड़ने की योजना बनाई है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि यह लक्ष्य हासिल करना मुश्किल होगा, खासकर इसलिए क्योंकि नई नाइट-ऑपरेशन लिमिट के कारण एयरलाइनों को ज्यादा पायलटों को रोस्टर में रखना होगा। डीजीसीए को दी है जानकारी इंडिगो ने डीजीसीए को दी जानकारी में बताया है कि कंपनी अगले 12 महीनों में 300 कैप्टन और 600 जूनियर फर्स्ट ऑफिसर की भर्ती करेगी।

वर्तमान में उसके पास 2357 कैप्टन उपलब्ध हैं, इसके अलावा 2194 जूनियर पायलट हैं। दिसंबर के आखिर तक 25 कैप्टन और 35 फर्स्ट ऑफिसर्स, जनवरी में 28 कैप्टन और 35 फर्स्ट ऑफिसर्स, तथा 10 फरवरी तक 15 कैप्टन और 20 फर्स्ट ऑफिसर्स जोड़ने की योजना है। कुल मिलाकर 10 फरवरी 2026 तक कंपनी कुल 68 कैप्टन और 90 फर्स्ट ऑफिसर की भर्ती कर लेगी। जिसके बाद एयरलाइन के पास कुल 2425 कैप्टन और 2284 फर्स्ट ऑफिसर्स हो जाएंगे। 8 दिसंबर तक 400 तक उड़ानें रद्द होंगी डीजीसीए को दिए जवाब में इंडिगो ने कहा कि वह अपने शेड्यूल को रीसेट करने और ऑपरेशन को स्थिर करने के लिए 5-8 दिसंबर के दौरान हर दिन 300-400 उड़ानें रद्द करेगी। एयरलाइन ने कहा कि 10-31 दिसंबर के लिए बदला हुआ रोस्टर आएगा। 10 फरवरी की समय सीमा अहम इंडिगो के लिए 10 फरवरी की समय सीमा बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि उस तारीख तक उसे डीजीसीए के नए उड़ान और आराम नियमों का पूरी तरह से पालन करना होगा। डीजीसीए ने दो नियम बनाए थे पहला प्रस्तावित नियम यह नियम 1 जुलाई से लागू होना था। इसमें पायलटों के साप्ताहिक आराम को 48 घंटे तक बढ़ाना शामिल था। हालांकि अभी इस नियम को वापस ले लिया गया है। दूसरा मुख्य नियम इसके तहत पायलटों को आधी रात (12 बजे) से सुबह 6 बजे के बीच लगातार सिर्फ दो रात की उड़ानें ही ऑपरेट करने की अनुमति होगी। इसका मतलब है कि एक पायलट जरूरी आराम से पहले सिर्फ दो रातों तक लगातार रात की फ्लाइट उड़ा सकता है। यह नियम 1 नवंबर से लागू हो चुका है (इंडिगो को 10 फरवरी तक का समय दिया गया है)। एक्सपर्ट बोले, इतनी जल्दी भर्ती चुनौती एनालिस्ट मानते हैं कि जल्दी भर्ती करना मुश्किल होगा। एयरलाइन ने पिछले 35 दिनों में 3600 से ज्यादा उड़ानें रद्द की हैं। इस संकट के बाद नई हायरिंग पर विचार करना शुरू किया है। इंडिगो को पायलट की संख्या और बेड़े की तुलना के आधार पर, फरवरी तक नए नॉर्म्स का पालन करने के लिए कम से कम 1000 पायलट हायर करने की जरूरत हो सकती है। एलारा सिक्योरिटीज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑयल एंड गैस और एविएशन, गगन दीक्षित ने कहा कि इस टारगेट को पूरा करना मुश्किल है। भारत में पायलटों को नौकरी बदलने के लिए कैप्टन को 12 महीने और को-पायलट को 6 महीने का लंबा नोटिस पीरियड देना होता है। मार्टिन कंसल्टिंग के चीफ एग्जीक्यूटिव, मार्क डी मार्टिन ने कहा कि यह आसान काम नहीं है। अगर इंडिगो विदेशी पायलटों को हायर करती है, तो भी उन्हें सरकारी मंज़ूरी मिलने में कम से कम तीन महीने लग जाएंगे। इंडिगो का बेड़ा इंडिगो के पास कुल 417 विमान हैं । -इंजन में खराबी (प्रैट एंड व्हिटनी की दिक्कत) के कारण लगभग 40 ए320 विमान उड़ान नहीं भर रहे हैं -लगभग 325 ए320 विमान ही उड़ान भर रहे हैं। -इंडिगो अपने विमानों को सामान्य 8.5 घंटे की बजाय, दिन में लगभग 14 घंटे तक उड़ाती है। -मार्टिन कंसल्टिंग के कैलकुलेशन से पता चलता है कि 17 सेट और 325 ए320 उड़ाने के लिए इंडिगो को 5525 क्रू की जरूरत है। -डीजीसीए को दिए क्रू की जानकारी में इंडिगो के पास 4551 क्रू ही थे, यानि 974 पायलटों की कमी है। हर उड़ान के लिए किसके पास कितने पायलट इंडिगो : केवल 2.5 पायलट उपलब्ध एयर इंडिया: 5.4 पायलट अकासा: 5.4 पायलट एयर इंडिया एक्सप्रेस: 4.7 पायलट पायलटों पर काम का बोझ मार्टिन के अनुसार, एक इंडिगो पायलट इंडस्ट्री के एवरेज से कम से कम 20% ज्यादा उड़ान भर रहा है। इनक्रेड इक्विटीज की रिपोर्ट के अनुसार पायलटों ने औसतन 571 एयरक्राफ्ट घंटे उड़ाए, जबकि टाटा समूह (एयर इंडिया) के पायलटों ने 471 घंटे और इंडस्ट्री का एवरेज 453 घंटे था। यदि इंडिगो को नए नियमों का पालन करने के लिए बड़ी संख्या में पायलटों को 20% अधिक वेतन देकर भर्ती करना पड़ता है, तो इससे कंपनी की कुल कर्मचारी लागत 12% तक बढ़ सकती है। इंडिगो की कुल कर्मचारी लागत में 60% हिस्सा पायलटों की सैलरी का होता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




