होटल में बंदर वाली शरारत हुई वायरल

Mar 07, 2026 12:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

बैंकॉक में दो भारतीय युवाओं ने होटल स्टाफ के साथ मजाक किया। उन्होंने रिसेप्शन पर गंभीरता से शिकायत की कि उनके कमरे में एक बंदर घुस आया है। युवाओं ने एक एआई द्वारा बनाई गई तस्वीर दिखाई, जिससे स्टाफ हैरान रह गया। इस मजेदार घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

होटल में बंदर वाली शरारत हुई वायरल

बैंकॉक, एजेंसी। बैंकॉक गए दो भारतीय युवाओं ने होटल स्टाफ के साथ प्रैंक (मजाक) किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इन युवकों ने होटल के रिसेप्शन पर जाकर बेहद गंभीर चेहरे के साथ शिकायत की कि उनके कमरे में एक बंदर घुस आया है। उन्होंने स्टाफ को अपने फोन पर एआई से बनी एक तस्वीर दिखाई, जिसे देखकर स्टाफ समझ के होश उड़ गए। उनके इन्हीं मजेदार और डरे हुए रिएक्शन ने इंटरनेट पर लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।