एक इंच से भी छोटी मशीन में तेजी से चलता है वीडियो गेम

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारतीय युवा किरण पाटिल ने बनाया गिनीज विश्व रिकॉर्ड नई दिल्ली, एजेंसी। भारत के

एक इंच से भी छोटी मशीन में तेजी से चलता है वीडियो गेम

भारतीय युवा किरण पाटिल ने बनाया गिनीज विश्व रिकॉर्ड नई दिल्ली, एजेंसी। भारत के 24 वर्षीय किरण पाटिल ने दुनिया की सबसे छोटी गेमिंग मशीन तैयार की है, जिसकी लंबाई मात्र .98 इंच (करीब 2.5 सेंटीमीटर) है। आकार में छोटी : इस मशीन का आकार नाखून जितना है। इसे आप अपनी उंगली के पोर पर रख सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद इसमें ‘स्पेस इनवेडर’ जैसा गेम खेला जा सकता है। इस डिवाइस में चार छोटे बटन और एक वर्किंग स्क्रीन है। गिनीज बुक में आधिकारिक तौर पर इसे सबसे छोटी आर्केड मशीन घोषित किया गया है। किरण के कारनामे : दिलचस्प बात यह है कि किरण पहले भी दुनिया की सबसे छोटी ड्रिल मशीन (मात्र .24 इंच) बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

यह सफलता उसकी बचपन से इलेक्ट्रॉनिक्स में गहरी रुचि का नतीजा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।