
दूसरा महिला वनडे: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला बराबर करने उतरेगा भारत - (A)
दूसरा वनडे ऑस्ट्रेलिया से सीरीज बराबर करने उतरेगी भारतीय महिला टीम मुल्लांपुर (पंजाब), एजेंसी।
दूसरा वनडे ऑस्ट्रेलिया से सीरीज बराबर करने उतरेगी भारतीय महिला टीम मुल्लांपुर (पंजाब), एजेंसी। भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमें बुधवार को दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आमने-सामने होंगी। पहला मैच हारने वाली मेजबान टीम की नजर इस मैच में जीत के साथ वापसी करने और सीरीज बचाने पर होगी। फील्डिंग सुधारनी होगी : कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम ने बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया। उसने प्रतीका रावल, करिश्माई सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और हरीन देओल के अर्धशतकों से चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लेकिन भारत की फील्डिंग अच्छी नहीं रही जो हार का कारण बनी। भारतीय खिलाड़ियों ने चार कैच छोड़े जिसका फायदा उठा ऑस्ट्रेलिया ने 281 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत को अगर जीत हासिल करनी है तो फील्डिंग में काफी सुधार करना पड़ेगा। साथ ही मध्यक्रम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स, विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष और दीप्ति शर्मा को भी टिककर खेलना होगा। ऑस्ट्रेलिया शानदार फॉर्म में : दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के प्रदर्शन ने उसे आठवां विश्व कप जीतने का दावेदार बना दिया है। एलिसा हीली की अगुआई वाली टीम विश्व कप से पहले विजय अभियान जारी रखने को प्रतिबद्ध होगी। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी महिला प्रीमियर लीग में खेलने से भारतीय परिस्थितियों से अवगत हैं। उप-कप्तान तहलिया मैक्ग्रा ने पहले ही कहा था कि उनकी खिलाड़ी काफी भाग्यशाली हैं जो उन्हें समय-समय पर भारत आने का मौका मिलता रहता है। उसके पास हीली, बेथ मूनी, फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी और एनाबेल सदरलैंड जैसे कई अनुभवी खिलाड़ी हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




