खेल : महिला हॉकी टीम ने सीरीज में बढ़त कायम की

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

महिला हॉकी टीम ने सीरीज में बढ़त कायम की ऑस्ट्रेलिया दौरा पर्थ, एजेंसी। भारत

खेल : महिला हॉकी टीम ने सीरीज में बढ़त कायम की

महिला हॉकी टीम ने सीरीज में बढ़त कायम की ऑस्ट्रेलिया दौरापर्थ, एजेंसी। भारत ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को तीसरे मैच में हराकर चार मैचों की महिला हॉकी मैत्री सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली है। उसने शुक्रवार को 2-0 से पराजित कर दिया। भारत शुरुआती मैच में 1-2 से हार गया था, लेकिन दूसरे मैच में पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से जीत दर्ज की थी।पहले दो क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ा और रक्षात्मक खेल देखने को मिला, जिसके चलते कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मध्यांतर के बाद सोनम (36वें मिनट) के गोल से  भारत को बढ़त दिलाई।

फिर लालरेम्सियामी (49वें मिनट) ने दूसरा गोल दागकर बढ़त 2-0 कर दी जो अंत तक कायम रही। इस सीरीज का चौथा और अंतिम मैच शनिवार को इसी स्थान पर खेला जाएगा।ऑस्ट्रेलिया दौरा आगामी महिला नेशंस कप (15 से 21 जून, ऑकलैंड) की तैयारियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है। यह दौरा अगस्त में 15 से 30 तारीख तक बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाले विश्व कप से पहले भी अहम अभ्यास साबित हो रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।