खेल : महिला हॉकी टीम की जापान से भिड़ंत आज
महिला हॉकी टीम की जापान से भिड़ंत आज एशिया कप हांगझोउ (चीन), एजेंसी।

महिला हॉकी टीम की जापान से भिड़ंत आज एशिया कप हांगझोउ (चीन), एजेंसी। पिछले मैच में चीन से हार से आहत भारतीय महिला हॉकी टीम शनिवार को एशिया कप में जापान का सामना करेगी। अगर भारत को फाइनल में पहुंचना है तो उसे सुपर 4 चरण के इस महत्वपूर्ण मैच में मौकों का पूरा फायदा उठाना होगा। भारत ने पूल चरण में जापान के खिलाफ 2-2 से ड्रा खेला था। अब उसे फाइनल में जगह बनाने के लिए इस मैच में भी कम से कम ड्रॉ की जरूरत होगी। विश्व की चौथे नंबर की टीम चीन पहले ही रविवार को होने वाले फाइनल में पहुंच चुकी है।
चीन के खिलाफ मैच में भारत ने कुछ मौके गंवाए, जिनमें तीन पेनाल्टी कॉर्नर भी शामिल थे। मुख्य कोच हरेंद्र सिंह के लिए चिंता का विषय खराब फिनिशिंग है और वह उम्मीद करेंगे कि उनके स्ट्राइकर मौकों का फायदा उठाएंगे। भारत विश्व में नौवें स्थान पर है और चीन के बाद टूर्नामेंट में दूसरी सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम है। एशिया कप खिताब विजेता टीम अगले वर्ष 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाले विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेगी। रैंकिंग और प्रदर्शन के आधार पर मेजबान चीन टूर्नामेंट जीतने का प्रबल दावेदार है, पर अगर भारत के अगले दो मैच में अवसरों का फायदा उठाता है तो उसके पास भी विश्व कप का टिकट पाने का सुनहरा मौका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




