खेल : महिला टीम ने अर्जेंटीना से हॉकी सीरीज बराबर की

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

महिला टीम ने अर्जेंटीना से हॉकी सीरीज बराबर की ब्यूनस आयर्स। भारतीय महिला हॉकी

खेल : महिला टीम ने अर्जेंटीना से हॉकी सीरीज बराबर की

महिला टीम ने अर्जेंटीना से हॉकी सीरीज बराबर की ब्यूनस आयर्स। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अर्जेंटीना के खिलाफ खराब शुरुआत के बाद वापसी करते हुए आखिरी दो मैच जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर कर ली। दौरे की शुरुआत 13 अप्रैल को पहले मैच से हुई जिसमें अर्जेंटीना ने 4-2 से जीत दर्ज की। 14 अप्रैल को दूसरे मैच में अर्जेंटीना 2-1 से विजयी रही। तीसरा मैच 16 अप्रैल को खेला गया जिसे भारत ने 2-1 से जीतकर वापसी की। सीरीज का आखिरी मैच 17 अप्रैल को खेला गया जिसमें निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थीं। भारतीय डिफेंडरों ने अर्जेंटीना को कोई मौका नहीं दिया।

अंत में भारत ने शूटआउट में 3-2 से जीत दर्ज की। भारत की कार्यवाहक कप्तान नवनीत कौर ने कहा, अर्जेंटीना जैसी विश्व स्तरीय टीम के खिलाफ दो मैच हारने के बाद टीम ने जैसे वापसी की इससे साबित होता है कि भारतीय महिला हॉकी सही दिशा में जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।