खेल : प्रीति, मीनाक्षी, प्रिया और अरुंधति ने जड़े स्वर्णिम पंच

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

प्रीति, मीनाक्षी, प्रिया और अरुंधति ने जड़े स्वर्णिम पंच एशियाई मुक्केबाजी 04 स्वर्ण सहित

खेल : प्रीति, मीनाक्षी, प्रिया और अरुंधति ने जड़े स्वर्णिम पंच

प्रीति, मीनाक्षी, प्रिया और अरुंधति ने जड़े स्वर्णिम पंच एशियाई मुक्केबाजी04 स्वर्ण सहित कुल दस पदक जीत चुकीं भारतीय महिलाएं16 पदक भारतीय मुक्केबाज पक्के कर चुके हैं टूर्नामेंट मेंउलानबटार (मंगोलिया), एजेंसी। मौजूदा विश्व चैंपियन मीनाक्षी हुड्डा और प्रीति पवार की अगुआई में भारत की चार महिला मुक्केबाजों ने एशियाई चैंपियनशिप में वर्चस्व साबित करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए। भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदकों के साथ कुल 10 पदक जीते।मीनाक्षी (48 किलोग्राम) और एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता प्रीति (54 किलोग्राम) के साथ प्रिया घंघास (60 किलोग्राम) और विश्व मुक्केबाजी कप की स्वर्ण पदक विजेता अरुंधति चौधरी (70 किलोग्राम) ने शीर्ष स्थान हासिल किया।लंबोरिया

फाइनल में हारीं : भारत को हालांकि सबसे बड़ा झटका 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में लगा, जहां मौजूदा विश्व चैंपियन जैस्मीन लंबोरिया को थाईलैंड की दो बार की विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता पुनरावी रुएनरोस से 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। भारत की ही अल्फिया पठान (80 किलोग्राम से अधिक) को भी रजत पदक से संतोष करना पड़ा। चैंपियनशिप में अपने एकमात्र मुकाबले में उन्हें कजाखस्तान की दीना इस्लम्बेकोवा से 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।कुछ भार वर्गों में हालांकि सीमित भागीदारी के कारण लवलीना बोरगोहेन (75 किलोग्राम), पूजा रानी (80 किलोग्राम) और अल्फिया जैसी खिलाड़ियों को सिर्फ भाग लेने के लिए ही पदक मिल गए। इन भार वर्गों में केवल तीन प्रतियोगी ही थे।एकतरफा जीत : मीनाक्षी ने मंगोलिया की नोमुंडारी एन्ख-अमगलान को 5-0 से हराकर दिन का पहला स्वर्ण पदक जीत शानदार शुरुआत की। प्रीति ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए तीन बार की विश्व चैंपियन और टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता हुआंग शियाओ-वेन को 5-0 से शिकस्त दी।प्रिया ने उत्तर कोरिया की वॉन उन-ग्योंग को 3-0 से पराजित किया जबकि अरुंधति ने फाइनल में कजाखस्तान की बकित सेइडिश को 4-1 से हराकर मात दी। इससे पहले दो बार की विश्व चैंपियन निकहत जरीन (54 किलोग्राम), अंकुशिता बोरो (65 किलोग्राम), लवलीना (75 किलोग्राम) और पूजा (80 किलोग्राम) को सेमीफाइनल में हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था।विश्वनाथ सुरेश (48 किलोग्राम) और सचिन सिवाच (60 किलोग्राम) शुक्रवार को पुरुष वर्ग में अपने-अपने फाइनल मुकाबले खेलेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।