Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndian Visually Impaired Women s Team Wins T20 World Cup
खेल : भारतीय दृष्टिबाधित महिला टीम बनी विश्व कप चैंपियन

खेल : भारतीय दृष्टिबाधित महिला टीम बनी विश्व कप चैंपियन

संक्षेप:

भारतीय दृष्टिबाधित महिला टीम बनी विश्व कप चैंपियन टी-20 क्रिकेट कोलंबो, एजेंसी।

Sun, 23 Nov 2025 05:00 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारतीय दृष्टिबाधित महिला टीम बनी विश्व कप चैंपियन टी-20 क्रिकेट कोलंबो, एजेंसी। भारत ने टी-20 दृष्टिबाधित महिला विश्व कप फाइनल में रविवार को नेपाल को सात विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट विश्व कप का यह पहला आयोजन है। आठ ओवर पहले मिली जीत : यहां के पी सारा ओवल मैदान में भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए नेपाल को पांच विकेट पर 114 रनों पर रोक दिया। उसके बाद महज 12 ओवर में तीन विकेट पर 117 रन बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया। फुला सरेन नाबाद 44 रन की पारी के साथ भारत की सर्वोच्च स्कोरर रही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भारत का इस मैच पर दबदबा इतना था कि नेपाल की टीम अपनी पारी में केवल एक चौका ही लगा सकी। इससे पहले सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जबकि नेपाल ने पाकिस्तान को हराया था। सह-मेजबान श्रीलंका शुरुआती चरण के पांच मैचों में सिर्फ एक मैच (अमेरिका के खिलाफ) ही जीत सका। पाकिस्तान की बी3 (आंशिक रूप से दृष्टिबाधित) खिलाड़ी मेहरीन अली छह टीमों के टूर्नामेंट में सबसे सफल बल्लेबाज रहीं। उन्होंने 600 से अधिक रन बनाए, जिसमें श्रीलंका के खिलाफ 78 गेंदों में खेली गई 230 रनों की पारी भी शामिल है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 133 रनों की पारी खेली थी।