खेल : भारतीय ट्रैप निशानेबाज फाइनल में पहुंचने में नाकाम

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारतीय ट्रैप निशानेबाज फाइनल में पहुंचने में नाकाम विश्व कप टैंजियर (मोरक्को), एजेंसी। भारतीय

खेल : भारतीय ट्रैप निशानेबाज फाइनल में पहुंचने में नाकाम

भारतीय ट्रैप निशानेबाज फाइनल में पहुंचने में नाकाम विश्व कपटैंजियर (मोरक्को), एजेंसी। भारतीय ट्रैप निशानेबाज पहले शॉटगन विश्व कप में दो दिन के क्वालीफिकेशन दौर के बाद पुरुष और महिला दोनों वर्ग के फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहे। बुधवार को यहां पुरुषों के ट्रैप वर्ग में पांच दौर के बाद 119 अंक के साथ काइनन चेनाई 13वें स्थान पर रहते हुए भारतीय निशानेबाजों के बीच शीर्ष पर रहे जबकि भवनीश मेंदीरत्ता ने 115 अंक के साथ 39वां स्थान हासिल किया।ओलंपियन पृथ्वीराज टोंडाइमन 57वें स्थान पर रहे जबकि सुल्तान मोहम्मद असद और ज्ञानचंद शरण सुशील क्रमशः 64वें और 73वें स्थान पर रहे।

पेरिस ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता और पूर्व विश्व चैंपियन ग्रेट ब्रिटेन के नाथन हेल्स 123 अंक के साथ क्वालीफिकेशन दौर में शीर्ष पर रहे।महिलाओं के ट्रैप वर्ग में आशीमा अहलावत 111 अंक के साथ 14वें स्थान पर रहीं जबकि कीर्ति गुप्ता और ओलंपियन राजेश्वरी कुमारी क्रमशः 32वें और 37वें स्थान पर रहीं। श्रेष्ठा सिसोदिया 41वें स्थान पर रहीं जबकि प्रीति रजक 42वें स्थान पर रहीं। फाइनल दौर के लिए केवल आठ निशानेबाज ही क्वालीफाई करते हैं।इससे पहले मंगलवार को भवनीश और चेनाई के लिए शुरुआती दिन काफी अच्छा रहा था। उन्होंने सटीकता और निरंतरता के साथ निशानेबाजी करते हुए खुद को मुकाबले में बनाए रखा था। दोनों ने 72 निशाने लगाए थे और 25-25 शॉट के तीन दौर (कुल 75 निशाने) के बाद वे सात अन्य निशानेबाजों के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।