खेल : बैडमिंटन - विश्व चैंपियनशिप : तन्वी, उन्नति और भार्गव भारतीय टीम में

खेल : बैडमिंटन - विश्व चैंपियनशिप : तन्वी, उन्नति और भार्गव भारतीय टीम में

संक्षेप:

विश्व चैंपियनशिप : तन्वी, उन्नति और भार्गव भारतीय टीम में जूनियर बैडमिंटन नई दिल्ली,

Aug 19, 2025 05:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

विश्व चैंपियनशिप : तन्वी, उन्नति और भार्गव भारतीय टीम में जूनियर बैडमिंटन नई दिल्ली, एजेंसी। उभरती हुई बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा और उन्नति हुड्डा, भार्गव राम अरिगेला और विश्वा तेज गोब्बुरू बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर (अंडर-19) चैंपियनशिप में 25 सदस्यीय भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। टूर्नामेंट 6 से 19 अक्तूबर तक गुवाहाटी में खेला जाएगा। भारतीय टीम में एशियाई जूनियर चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता वेन्नाला कलागोटला और रक्षिता श्री भी शामिल हैं। इससे यह इस जूनियर प्रतियोगिता के लिए सबसे मजबूत भारतीय टीम बन गई है। पहले 6 से 11 अक्तूबर तक सुहांदिनाता कप (मिश्रित टीम चैंपियनशिप) खेला जाएगा। उसके बाद 13 से 19 अक्तूबर तक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में व्यक्तिगत स्पर्धाएं होंगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भारत ने आखिरी बार 2008 में इस टूर्नामेंट की मेजबानी की थी। तब साइना नेहवाल स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं थीं जबकि आरएमवी गुरु साई दत्त ने लड़कों के एकल वर्ग में कांस्य पदक जीता था। देश ने अब तक इस प्रतियोगिता में चार रजत और छह कांस्य सहित 11 पदक जीते हैं। भारतीय टीम लड़कों के एकल : रौनक चौहान, ज्ञान दत्तू टी.टी., लालथजुआला एच, सूर्याक्ष रावत। लड़कियों के एकल : तन्वी शर्मा, वेन्नाला कलागोटला, उन्नति हुडा, रक्षिता श्री एस.। लड़कों के युगल : सुमिथ ए.आर./भाव्या छाबड़ा, भार्गव राम अरिगेला/विश्वा तेज गोबुरु, विष्णु केदार कोडे/मिथिलेश पी. कृष्णन। लड़कियों के युगल : वेन्नाला कलागोटला/रेशिका यू, गायत्री रावत/मनसा रावत, आन्या बिष्ट/एंजेल पुनेरा। मिश्रित युगल : भाव्या छाबड़ा/विशाखा टोप्पो, लालरामसंगा सी/तारिणी सूरी, विष्णु केदार कोडे/कीर्ति मनचला, वंश देव/डियांका वाल्डिया।