दस हजार किमी दूर से की सफल सर्जरी

May 07, 2026 12:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में भारतीय सर्जन मोहित भंडारी ने इंदौर में 10,000 किलोमीटर दूर एक मरीज की रोबोटिक सर्जरी की। यह कार्य भारत में निर्मित एसएसआई मंत्र रोबोट और टेलीसर्जन कंसोल के जरिए संभव हुआ। डॉक्टर ने 3डी हेडसेट पहनकर पर्थ से निर्देश दिए, जिन्हें इंदौर में रोबोटिक हाथों ने सटीकता से दोहराया।

दस हजार किमी दूर से की सफल सर्जरी

पर्थ, एजेंसी। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में बैठे भारतीय सर्जन मोहित भंडारी ने भारत के इंदौर में 10,000 किलोमीटर दूर एक मरीज की रोबोटिक सर्जरी की। यह ऐतिहासिक काम पूरी तरह भारत में निर्मित एसएसआई मंत्र रोबोट और मंत्रासन टेलीसर्जन कंसोल की मदद से मुमकिन हुआ। डॉक्टर ने 3डी हेडसेट पहनकर पर्थ से जो भी निर्देश दिए, इंदौर में रोबोटिक हाथों ने उन्हें सटीकता के साथ दोहराया। सिग्नल पहुंचने में पलक झपकने से भी कम समय लगा। यह तकनीक भविष्य में सुदूर इलाकों तक विशेषज्ञों की पहुंच आसान बनाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।