ईरान पैकेज:: ईरान में रह रहे भारतीय छात्रों ने पीएम से मदद मांगी

Feb 28, 2026 10:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

छात्र व उनके परिवार चिंतित, पीएम को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग नई

ईरान पैकेज:: ईरान में रह रहे भारतीय छात्रों ने पीएम से मदद मांगी

छात्र व उनके परिवार चिंतित, पीएम को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग नई दिल्ली, एजेंसी। ईरान में रह रहे भारतीय छात्रों ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। जम्मू-कश्मीर छात्र संघ (जेकेएसए) संघ ने सरकार से छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें वहां से निकालने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। जम्मू-कश्मीर के एक हजार से अधिक भारतीय छात्र ईरान के विभिन्न शहरों में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। छात्र तनावपूर्ण स्थिति के कारण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। संघर्ष के बीच भारतीय छात्रों और उनके परिवारों की चिंता बढ़ गई है।

पत्र में बताया गया है कि इजरायल रक्षा बलों ने तेहरान और अन्य क्षेत्रों में बड़े हमले किए, जिससे स्थिति बहुत गंभीर हो गई है। हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंधों और आपातकालीन सुरक्षा उपायों ने विदेशी नागरिकों के लिए खतरा बढ़ा दिया है। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुहामी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के लगभग 2000 छात्र ईरान में थे। उनमें से लगभग 900 छात्र पहले ही भारत लौट चुके हैं, लेकिन लगभग 1100 छात्र चल रहे संघर्ष और यात्रा प्रतिबंधों के कारण अभी भी वहां फंसे हुए हैं। छात्रों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि केंद्र सरकार उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने और उनके शैक्षणिक भविष्य की रक्षा के लिए तत्काल कदम उठाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।