शांति के संकेत से शेयर बाजार झूमा
सेकेंड लीड -- एजेंसी। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिका-ईरान के

एजेंसी। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिका-ईरान के बीच कूटनीतिक वार्ता की उम्मीदों के बीच घरेलू शेयर बाजार बुधवार को बड़ी बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 1,264 अंक चढ़ गया, जबकि निफ्टी में 389 अंक की तेजी रही। सेंसेक्स 1,263.67 अंक यानी 1.64 प्रतिशत चढ़कर 78,111.24 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय यह 1,422.85 अंक चढ़कर 78,270.42 अंक तक पहुंच गया था। सूचकांक पांच सप्ताह बाद पहली बार 78 हजार अंक से ऊपर बंद हुआ है। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 388.65 अंक यानी 1.63 प्रतिशत बढ़कर 24,231.30 अंक पर बंद हुआ।
यह इसका भी पांच सप्ताह का उच्चतम स्तर है।चौतरफा खरीदारीचौतरफा लिवाली से सभी सूचकांकों और सभी सेक्टरों में तेजी रही। मझौली कंपनियों का निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 2.29 प्रतिशत और छोटी कंपनियों का निफ्टी स्मॉलकैप-100 सूचकांक 2.35 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। एनएसई में कुल 3,358 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 2,836 के शेयरों में तेजी और 438 में गिरावट देखी गई। वहीं, सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 28 के शेयर हरे निशान में रहे।ये क्षेत्र चमकेटिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, आईटी, रियलटी, तेल एवं गैस, रसायन और मीडिया समूहों के सूचकांक दो से तीन प्रतिशत के बीच चढ़े। ऑटो, वत्ति, एफएमसीजी, धातु, फार्मा, बैंकिंग और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक एक से दो प्रतिशत तक मजबूत हुए।निवेशकों ने 9.41 लाख करोड़ कमाएअमेरिका और ईरान के बीच नए कूटनीतिक प्रयासों की उम्मीद के बीच बुधवार को शेयर बाजार में जोरदार तेजी आई जिससे निवेशकों की संपत्ति 9.41 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण इस दौरान 9.41 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 458.55 लाख करोड़ रुपये (4,910 अरब डॉलर) हो गया।शेयर बाजार में तेजी के 5 बड़े कारण1. अमेरिका-ईरान तनाव कम होने की उम्मीद2. कच्चे तेल में गिरावट3. मजबूत वैश्विक संकेत4. बड़े दिग्गज शेयरों में खरीदारी5. मिडकैप-स्मॉलकैप में मजबूत भागीदारी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


