बिजनेस::सेंसेक्स 151 अंक टूटा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुंबई के शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट आई, बीएसई सेंसेक्स 151 अंक गिरकर 73,832.55 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 53 अंक की गिरावट के साथ 23,161.60 अंक पर रहा। अमेरिकी महंगाई और ईरान के साथ तनाव के कारण निवेशकों का रुख सतर्क हो गया।

बिजनेस::सेंसेक्स 151 अंक टूटा

मुंबई, एजेंसी। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में स्थानीय शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट आई और दोनों मानक सूचकांक नुकसान में रहे। बीएसई सेंसेक्स जहां 151 अंक टूट गया, वहीं एनएसई निफ्टी 53 अंक फिसल गया। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के साथ निवेशकों के सतर्क रुख अपनाये जाने से बाजार में गिरावट आई। विश्लेषकों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी और अमेरिका में महंगाई बढने से भी बाजार में कारोबार सीमित दायरे में रहा। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 150.63 अंक यानी 0.20 प्रतिशत टूटकर 73,832.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 74,394.34 अंक के उच्चतम स्तर तक गया और 73,518.75 अंक के निचले स्तर तक आया यानी इसमें 875.59 अंक का उतार-चढ़ाव आया।

निफ्टी 53.35 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,161.60 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 23,327.45 अंक तक गया और नीचे में 23,072.05 अंक तक आया।सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस, एचसीएल टेक, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, इटर्नल और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और सन फार्मा शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।