Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndian Sikh Woman Arrested in Pakistan After Marrying Local Muslim Man
पाकिस्तानी से शादी करने वाली भारतीय सिख महिला गिरफ्तार

पाकिस्तानी से शादी करने वाली भारतीय सिख महिला गिरफ्तार

संक्षेप:

पाकिस्तान यात्रा के दौरान एक भारतीय सिख महिला, सरबजीत कौर, ने स्थानीय मुस्लिम नासिर हुसैन से शादी की। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लाहौर के सरकारी आश्रय गृह भेज दिया। अदालत ने दंपति को प्रताड़ित न करने का आदेश दिया था, लेकिन पुलिस ने आदेश का पालन नहीं किया। कौर ने इस्लाम अपनाया और अपना नाम नूर हुसैन रखा।

Jan 14, 2026 07:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

लाहौर, एजेंसी। पाकिस्तान यात्रा के दौरान नवंबर में एक स्थानीय मुस्लिम से शादी करने वाली भारतीय सिख महिला को गिरफ्तार कर लाहौर के एक सरकारी आश्रय गृह में भेज दिया गया। पंजाब सरकार के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 48 वर्षीय सरबजीत कौर चार नवंबर को सिख तीर्थयात्रियों के जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थी और फिर वहां गायब हो गई। बाद में पता चला कि उसने पांच नवंबर को लाहौर से लगभग 50 किलोमीटर दूर शेखूपुरा जिले के नासिर हुसैन से शादी कर ली है। धर्म परिवर्तन के बाद सरबजीत ने अपना नाम बदलकर नूर हुसैन रख लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बाद में कौर और हुसैन ने लाहौर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर शिकायत की कि पुलिस ने उनके घर पर अवैध रूप से छापा मारा और उन पर शादी खत्म करने के लिए दबाव डाला। अदालत ने पुलिस को आदेश दिया कि वे दंपति को प्रताड़ित करना बंद करे। पंजाब सरकार के एक सूत्र ने बताया कि अदालत के आदेश का पालन करने के बजाय, पंजाब पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार कर लिया और कौर को लाहौर के सरकारी आश्रय गृह भेज दिया। सूत्र ने कहा कि अधिकारियों ने कौर को निर्वासित करने का प्रयास किया था, लेकिन वाघा-अटारी सीमा बंद होने के कारण वे असफल रहे। इससे पहले, एक वीडियो में कौर ने कहा कि उन्होंने अपने वीजा की अवधि बढ़वाने के लिए इस्लामाबाद में राजनयिक मिशन से संपर्क किया और पाकिस्तानी नागरिकता के लिए भी आवेदन किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरबजीत और नासिर की पहचान 2016 में सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। महिला तलाकशुदा थी। धीरे-धीरे उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर जोड़े के निकाह का 18 सेकंड का कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें वह यह कहते हुए सुनी जा सकती है कि वह अपनी मर्जी से इस्लाम अपना रही है और शादी कर रही है।