'रेलवे क्रॉसिंग पर स्वचालित फाटक का काम जल्द हो पूरा'
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
रेलवे बोर्ड ने 1,228 रेलवे क्रॉसिंग पर स्वचालित फाटक प्रणाली लगाने के निर्देश दिए हैं। यह प्रणाली सड़क यातायात के लिए गेट बंद होने पर ही ट्रेन को हरी बत्ती देने का काम करती है। पिछले साल एक दुर्घटना में तीन स्कूली बच्चों की मौत के बाद यह निर्णय लिया गया।

नई दिल्ली, एजेंसी। रेलवे बोर्ड ने देश भर में 1,228 रेलवे क्रॉसिंग पर स्वचालित फाटक प्रणाली लगाने का काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसमें सड़क यातायात के लिए क्रॉसिंग का गेट ठीक से बंद होने पर ही ट्रेन को हरी बत्ती मिलती है। बीते साल जुलाई में रेलवे कर्मी की लापरवाही से तमिलनाडु में एक ट्रेन की स्कूल वैन से टक्कर हो गई थी, जिसमें तीन स्कूली बच्चों की मौत हो गई थी। इसके बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ज्यादा ट्रैफिक वाले क्रॉसिंग पर स्वचालित फाटक लगाने के निर्देश दिए थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


