Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndian Railways SMS Service for Passenger Issues and Information
 एक एसएमएस पर रेलवे करेगी कई समस्याओं का समाधान

एक एसएमएस पर रेलवे करेगी कई समस्याओं का समाधान

संक्षेप:

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की समस्याओं के समाधान के लिए एसएमएस सेवा शुरू की है। अब यात्री 139 पर संदेश भेजकर पीएनआर, ट्रेन की लोकेशन और शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इससे यात्रियों को तत्काल जानकारी और राहत मिलेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कदम यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

Jan 15, 2026 11:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली प्रमुख संवाददातारेलगाड़ी में सफर के दौरान किसी प्रकार की समस्या का समाधान अब रेलवे द्वारा एक एसएमएस पर किया जाएगा। इतना ही नहीं रेलगाड़ी से लेकर आपके पार्सल सेवा से जुड़ी जानकारी भी अब रेलवे द्वारा एक एसएमएस पर मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए आपको केवल अपना संदेश 139 पर मैसेज करना होगा। पहले इस नंबर पर केवल कॉल कर लोगों को यह सेवाएं मिलती थी, जिसमें काफी समय लगता था। रेलवे अधिकारियों के अनुसार वह यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के साथ उनकी समस्या का समाधान करने के लिए लगातार नए प्रयास कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि यात्रियों को रेल सफर के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और अगर उन्हें कोई समस्या हो तो उसका तुरंत समाधान किया जाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसे ध्यान में रखते हुए ही 139 पर कॉल सुविधा के साथ रेल मदद ऐप की शुरुआत की गई थी। इस कड़ी में अब उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 139 पर मैसेज सेवा भी शुरु की है। इसके शुरु होने से किसी भी पीएनआर, रेलगाड़ी के समय, रेलगाड़ी की मौजूदा लोकेशन, परिचालन के समय आदि की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इतना ही नहीं अगर रेलगाड़ी में सफर करते समय या स्टेशन पर इंतजार करते समय उन्हें किसी प्रकार की समस्या है तो वह उसकी जानकारी भी एसएमएस के माध्यम से दे सकेंगे। इसमें गंदगी, बिजली, शौचालय, पानी आदि की समस्या शामिल हो सकती है। उनका एसएसएस मिलते ही रेलवे द्वारा शिकायत दर्ज कर संबंधित विभाग के कर्मचारी को समाधान के लिए भेजा जाएगा। इन समस्याओं को दर्ज कराने के लिए 139 पर कॉल करने एव रेल मदद ऐप की सुविधा भी पहले की तरह चालू रहेगी। रेलवे यात्रियों को सुविधाएं मुहैया कराने एवं उनकी समस्या का जल्द समाधान करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य प्रवक्ता, उत्तर रेलवे ऐसे इस्तेमाल होगी एसएमएस सेवा सेवा एसएमएस करें उदाहरण एसएमएस पीएनआर जानकारी PNR PNR No. PNR 1234567890 ट्रेन लोकेशन SPOT Train No SPOT 12561 ट्रेन लोकेशन किसी तारीख पर SPOT Train NO. DDMMYY SPOT 12561 150126 ट्रेन लोकेशन किसी स्टेशन पर SPOT Train NO. Station Code SPOT 12561 NDLS ट्रेन रूट ROUTE Train No. ROUTE 12561 ट्रेन आगमन एवं प्रस्थान AD TrainNo. Station Code AD 12561 NDLS पार्सल की स्थिति PRR Parcel Refrence No. PRR 1234567890 रेल मदद शिकायत MADAD Complaint PNR MADAD Water Shortage 1234567890