रेल पटरियों के रख-रखाव के तरीकों में बदलाव लाएं : वैष्णव
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल ट्रैक की सुरक्षा और रखरखाव के तरीकों में सुधार करने का निर्देश दिया। उन्होंने एआई आधारित ट्रैक मॉनिटरिंग पर जोर दिया और कहा कि इससे दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। रेलवे बोर्ड ने आधुनिक तकनीक के उपयोग से पटरियों की मरम्मत पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया है।

नई दिल्ली, एजेंसी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को अधिकारियों को रेल ट्रैक बिछाने, मरम्मत और रख-रखाव के मौजूदा तरीकों में बदलाव करने का निर्देश दिया। रेल भवन में आयोजिए एक उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने सुरक्षित रेल संचालन पर जोर दिया। रेलवे बोर्ड के मुताबिक, वैष्णव के सुझाए गए सुधार के तरीकों में एआई आधारित ट्रैक मॉनिटरिंग और सेफ्टी को प्राथमिकता देना और ट्रैक मेंटेनेंस के लिए काफी समय देना शामिल है। रेलवे बोर्ड ने कहा, ट्रेनों के संचालन में सुरक्षा सर्वोपरि है। रेलवे आधुनिक तकनीक का उपयोग कर पटरियों की मरम्मत पर विशेष ध्यान दे रहा है। यह भी बताया गया कि पटरियों की मौजूदा स्थिति का पता लगाने के लिए एआई आधारित एप्लिकेशन तैयार किया जा रहा है।
इससे दुर्घटनाओं की संभावना बहुत हद तक कम हो जाएगी। एक अधिकारी ने कहा, ट्रैक परफॉर्मेंस को बढ़ाने और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी व्यवस्था के इस्तेमाल पर जोर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


