रेल वन ऐप पर होगी टिकट बुकिंग, मिलेगी जानकारी
भारतीय रेलवे ने अनारक्षित टिकट की बुकिंग के लिए यूटीएस ऐप को बंद कर दिया है। अब रेल वन ऐप पर अनारक्षित, आरक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट बुक किए जा सकते हैं। इस ऐप से ट्रेन की जानकारी, खाना ऑर्डर करने और शिकायत करने की सुविधा भी मिलेगी। यात्रियों को अनारक्षित टिकट पर तीन फीसदी की छूट भी दी जा रही है।

नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता अनारक्षित टिकट की बुकिंग के लिए चलने वाले यूटीएस ऐप को रेलवे द्वारा बंद कर दिया गया है। अब यह टिकट उनके नए ऐप रेल वन पर बनाई जा सकती है। इस ऐप पर अनारक्षित टिकट के साथ ही आरक्षित टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट भी बनाने की सुविधा है। इतना ही नहीं रेलगाड़ियों से संबंधित जानकारी और खाने के लिए ऑर्डर देने की सुविधा भी इस ऐप के माध्यम से दी जा रही है। जानकारी के अनुसार रेलगाड़ियों के अनारक्षित टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट के लिए रेलवे द्वारा यूटीएस ऐप चलाया जा रहा था। इसके माध्यम से प्रतिदिन लाखों टिकटें देशभर में बुक की जाती थी।
लेकिन इसमें आरक्षित टिकट बुक करने की सुविधा नहीं थी।इसलिए अब भारतीय रेलवे ने इस माह से यूटीएस ऐप को बंद कर दिया है और उसकी जगह कई अन्य सुविधाओं के साथ रेल वन ऐप शुरु किया है। इस ऐप पर पंजीकरण करने के बाद यात्री कई प्रकार की सुविधाओं का लाभ अपने मोबाइल से ही ले सकेंगे।रेलवे अधिकारियों के अनुसार रेल वन ऐप पर टिकट बुक करने से लेकर किसी भी ट्रेन की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। इसके अलावा ट्रेन में वह बाहर से खाना भी ऑर्डर कर सकेंगे। इसके अलावा रेलवे से संबंधित किसी प्रकार की समस्या होने पर वह शिकायत भी रेल मदद पर कर सकेंगे। बेहतर क्षमता के साथ तैयार किया गया है ताकि एक समय पर लाखों लोगों बिना किसी बाधा के इसका इस्तेमाल कर सकें। इस ऐप को बढ़ावा देने के लिए अनारक्षित टिकट बुकिंग पर तीन फीसदी की छूट भी यात्रियों को दी जा रही है।रेल वन ऐप का ऐसे करें इस्तेमालगूगल प्ले स्टोर या ऐपल स्टोर से रेल वन ऐप डाउनलोड करेंइस पर अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी के जरिये पंजीकरण करेंऐप में मौजूद आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट यहां से बुक करेंट्रेन, पीएनआर, कोच की जानकारी, ट्रेन की लोकेशन आदि की जानकारी लेंरेल मदद पर शिकायत करने और खाना ऑर्डर करने की सुविधा भी इसमें मौजूद है
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


