रेलवे के 12 हजार से अधिक कोच में सीसीटीवी कैमरे लगे : वैष्णव

Feb 13, 2026 07:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे ने 12,300 कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है। कांग्रेस सांसद अनिल कुमार यादव की पूछताछ पर मंत्री ने कहा कि इससे शरारती गतिविधियों, चोरी और घटनाओं की जांच में मदद मिलेगी।

रेलवे के 12 हजार से अधिक कोच में सीसीटीवी कैमरे लगे : वैष्णव

नई दिल्ली, एजेंसी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा में एक लिखित बयान में कहा कि रेलवे ने 12,300 कोच में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। इनमें सभी चालू वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनें और 460 लोकोमोटिव शामिल हैं। राज्यसभा में कांग्रेस सांसद अनिल कुमार यादव मंडाडी ने रेलवे कोच में कैमरों के निर्देश को लेकर जानकारी मांगी थी। जवाब में रेल मंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को बेहतर बनाने के मकसद से कैमरे लगाने का काम शुरू किया है। इनसे शरारती गतिविधियों, तोड़-फोड़, चोरी को रोकने और घटनाओं की जांच में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndian Railways Installs CCTV Cameras in 12 300 Coaches for Passenger Safety
;;;