वाराणसी-देवघर सहित सात वंदे भारत ट्रेन में कोच बढ़ेंगे
रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वंदे भारत ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। कुल 132 अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे, जिससे लंबी प्रतीक्षा सूची में कमी आएगी। तीन...

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की बढ़ती संख्या और लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए वाराणसी-देवघर सहित देश के सात प्रमुख रूटों पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस फैसले के तहत वंदे भारत रेलगाड़ियों में कुल 132 अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। तीन वंदे भारत ट्रेन में कोच की संख्या 16 से बढ़ाकर 20 की जाएगी। वहीं, आठ कोच के साथ दौड़ने वाली चार वंदे भारत ट्रेन की कोच की संख्या 16 की जाएगी। 16 से 20 कोच में तब्दील की जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में मंगलुरु सेंट्रल-तिरुवनंतपुरम शामिल है।
यह ट्रेन दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों को जोड़ती है और इसमें यात्रियों की मांग हमेशा अधिक रहती है। इसके अलावा सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस, चेन्नई एग्मोर-तिरुनेलवेली वंदे भारत में 20 कोच होंगे। वहीं 8 से 16 कोच वाली ट्रेनों में मदुरै-बेंगलुरु कैंट वंदे भारत, वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस, हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस और इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल है। रेलवे के इस फैसले से लंबी प्रतीक्षा सूची की समस्या कम होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




