खेल : विश्व वुशू चैंपियनशिप में भारतीय चमके
विश्व वुशू चैंपियनशिप में भारतीय चमके तियानजिन (चीन), एजेंसी। भारतीय खिलाड़ियों ने रविवार को

विश्व वुशू चैंपियनशिप में भारतीय चमके तियानजिन (चीन), एजेंसी। भारतीय खिलाड़ियों ने रविवार को 10वीं विश्व वुशू चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीते, साथ ही अन्य चार वर्गों के फाइनल में पहुंच गए। अनु लड़कियों के वर्ग के सेमीफाइनल में चीन की झांग लिनिंग के सामने थीं लेकिन कड़े मुकाबले में हार गईं जिससे उन्हें कांस्य मिला। लड़कों के सेमीफाइनल में गौतम मनकास को हारने के बाद कांस्य पदक मिला। इसके अलावा उपेंद्रो थौगम ने मिस्र के अहमद मोहम्मद को हराकर फाइनल में प्रवेश किया जबकि पामा हेइबा सिंह ने सेनेगल के अलीमौ सी को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह पक्की की।
युवराज फिलिपींस के जिविएल बंताली को हराकर फाइनल में पहुंचे जबकि विक्टर ने मिस्र के सईद करीम मोहम्मद को हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


