
भारतीय फार्माकोपिया का 10वां संस्करण जारी
- 19 देशों में मान्यता प्राप्त - दवाओं की गुणवत्ता, प्रभावशीलता सुनिश्चित करने
फार्माकोपिया क्या है- नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को भारतीय फार्माकोपिया 2026 (आईपी 2026) का अनावरण किया। यह भारत की औषधि मानकों की आधिकारिक पुस्तक का 10वां संस्करण है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में भारतीय फार्माकोपिया के मानकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी स्वीकृति मिली है क्योंकि यह भारत सरकार की स्वास्थ्य कूटनीति के अंतर्गत एक प्रमुख एजेंडा बन गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय फार्माकोपिया को अब 19 देशों में मान्यता प्राप्त है। नड्डा ने कहा कि भारतीय फार्माकोपिया देश में दवाओं के लिए आधिकारिक मानक पुस्तक के रूप में कार्य करती है और भारत के फार्मास्यूटिकल्स नियामक ढांचे का आधार है।
उन्होंने बताया कि भारतीय फार्माकोपिया 2026 में 121 नए मोनोग्राफ शामिल किए गए हैं, जिससे मोनोग्राफ की कुल संख्या बढ़कर 3,340 हो गई है। उन्होंने कहा कि तपेदिक रोधी, मधुमेह रोधी और कैंसर रोधी दवाओं के साथ-साथ आयरन सप्लीमेंट सहित प्रमुख चिकत्सीय श्रेणियों में कवरेज को काफी मजबूत किया गया है। ------------------------ राजस्थान, महाराष्ट्र की स्वास्थ्य सेवा की समीक्षा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राजस्थान और महाराष्ट्र में स्वास्थ्य सेवा वितरण तंत्र की समीक्षा की और दोनों राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राथमिकताओं के तेजी से क्रियान्वयन पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने जन औषधि केंद्रों और एएमआरआईटी फार्मेसी स्टोर्स की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि किफायती व गुणवत्तापूर्ण दवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए इस नेटवर्क को मजबूत करना जरूरी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




