खेल : सात्विक-चिराग की जोड़ी खिताब से चूकी
सात्विकसाईराज रांकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में हार गई। उन्होंने इंडोनेशिया के लियो रॉली कार्नांडो और डेनियल मार्टिन के खिलाफ 12-21, 23-25 से मैच गंवाया। भारतीय जोड़ी ने पहले गेम में संघर्ष किया लेकिन दूसरे गेम में अच्छी प्रतिस्पर्धा दी।

बैंकॉक, एजेंसी। सात्विकसाईराज रांकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी रविवार को थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के तीसरे खिताब से चूक गई। दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी ने फाइनल में चार चैंपियनशिप प्वाइंट बचाए लेकिन आखिर में उन्हें इंडोनेशिया के लियो रॉली कार्नांडो और डेनियल मार्टिन से 53 मिनट में 12-21, 23-25 से हार झेलनी पड़ी। सात्विक और चिराग ने 2019 और 2024 में यह खिताब जीता था। वे पहले गेम में लय से बाहर दिखे लेकिन दूसरे गेम में दबाव में अपनी मानसिक दृढ़ता का परिचय देते हुए मैच को निर्णायक गेम तक ले जाने के करीब पहुंच गए थे। यह भारतीय जोड़ी पिछले साल चाइना मास्टर्स और हांगकांग ओपन में भी उपविजेता रही थी। सात्विक और चिराग के खिलाफ इंडोनेशियाई जोड़ी की पांच मुकाबलों में प
पहला गेम
चिराग को शुरुआत में अपनी सर्विस में संघर्ष करना पड़ा, जिससे भारतीय टीम 1-4 से पिछड़ गई और फिर स्कोर 7-9 हो गया। लियो और डेनियल 17-12 से आगे हो गए। उन्हें आठ गेम प्वाइंट मिले। सात्विक ने एक रिटर्न को नेट में उलझा दिया जिससे लियो और डेनियल ने पहला गेम अपने नाम कर दिया।
दूसरा गेम
दूसरे गेम में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। डेनियल के आक्रामक स्मैश से इंडोनेशियाई टीम 5-3 से आगे हो गई। शानदार सर्व की बदौलत भारतीय टीम ने स्कोर 5-5 की बराबर करने के बाद 7-5 से बढ़त बना ली। लियो-डेनियल ने स्कोर 9-9 से बराबर कर लिया पर इंटरवल तक भारतीय जोड़ी ने दो अंकों की बढ़त बना ली। इंडोनेशियाई खिलाड़ियों ने स्कोर 11-11, 14-14 और 19-19 और 20-20 हो गया। भारतीय जोड़ी ने इसके बाद तीन और चैंपियनशिप प्वाइंट बचाए लेकिन लियो और डेनियल पांचवे चैंपियनशिप प्वाइंट पर खिताब जीतने में सफल रहे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


