Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndian-Origin Players Aryan Sharma and John James Selected for U19 World Cup in Australia
खेल : ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम में भारतीय मूल के आर्यन-जॉन

खेल : ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम में भारतीय मूल के आर्यन-जॉन

संक्षेप:

वनडे विश्व कप मेलबर्न, एजेंसी। भारतीय मूल के दो खिलाड़ियों आर्यन शर्मा और जॉन

Dec 11, 2025 03:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

वनडे विश्व कप मेलबर्न, एजेंसी। भारतीय मूल के दो खिलाड़ियों आर्यन शर्मा और जॉन जेम्स को नामीबिया और जिम्बाब्वे में होने वाले अंडर-19 वनडेट विश्व कप के लिए मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। वैश्विक टूर्नामेंट 15 जनवरी से छह फरवरी तक खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप ए में आयरलैंड, जापान और श्रीलंका के साथ रखा गया है। टीम जनवरी की शुरुआत में नामीबिया पहुंचेगी और नौ से 14 जनवरी तक अभ्यास मैच खेलेगी। आर्यन उपयोगी बल्लेबाज और धीमी गति के बाएं हाथ के स्पिनर हैं। जेम्स ऑलराउंडर हैं जो दाएं हाथ से मध्यम गति की गेंदबाजी करते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह दोनों उस टीम का हिस्सा थे जो सितंबर में युवा टेस्ट और वनडे सीरीज में भारत के खिलाफ खेली थी। भारतीय मूल के क्रिकेटरों के अलावा ऑस्ट्रेलिया की टीम में श्रीलंकाई मूल के दो खिलाड़ी (नादेन कूरे और नितेश सैमुअल) और चीनी मूल का एक खिलाड़ी (एलेक्स ली यंग) भी शामिल हैं। ओलिवर पीक टीम के कप्तान हैं। टीम के मुख्य कोच टिम नीलसन ने कहा, विश्व कप के लिए एक मजबूत और संतुलित टीम की घोषणा करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। हमारा ध्यान ऐसे खिलाड़ियों के चयन पर रहा है जिनके कौशल एक-दूसरे के पूरक हों। हम जिनसे टूर्नामेंट में सफलता हासिल करने की उम्मीद कर सकते हैं। टीम: ओलिवर पीक, कैसी बार्टन, नादेन कूरे, जेडन ड्रेपर, बेन गॉर्डन, स्टीवन होगन, थॉमस होगन, जॉन जेम्स, चार्ल्स लाचमंड, विल मलाजचुक, नितेश सैमुअल, हेडन शिलर, आर्यन शर्मा, विलियम टेलर, एलेक्स ली यंग। -----------------