सिंगापुर में भारतीय मूल के व्यक्ति को सात सप्ताह जेल की सजा

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सिंगापुर में एक भारतीय मूल के व्यक्ति विजेंद्रन तनपाल को बैंक दस्तावेजों में जालसाजी के मामले में सात सप्ताह की कैद की सजा सुनाई गई है। उन्होंने दो जापानी ग्राहकों के बैंक स्टेटमेंट फर्जी बनाए थे। वह डीबीएस बैंक में वेल्थ प्लानिंग मैनेजर थे और 2017 में सेल्स टारगेट पूरा करने के लिए यह धोखाधड़ी की।

सिंगापुर में भारतीय मूल के व्यक्ति को सात सप्ताह जेल की सजा

सिंगापुर, एजेंसी। सिंगापुर में एक भारतीय मूल के व्यक्ति को बैंक दस्तावेजों में जालसाजी करने के मामले में सात सप्ताह कैद की सजा सुनाई गई है। 38 वर्षीय विजेंद्रन तनपाल ने दो जापानी ग्राहकों के बैंक स्टेटमेंट फर्जी बनाने के आरोप में अदालत में अपना अपराध स्वीकार किया। वह उस समय एक बैंक में वेल्थ प्लानिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत था। अदालत ने गुरुवार को सजा सुनाते समय उसके अन्य जापानी ग्राहकों से जुड़े इसी तरह के कई मामलों को भी ध्यान में रखा है। रिपोर्ट के अनुसार, तनपाल की जमानत राशि 15 हजार सिंगापुर डॉलर तय की गई है।

वह 31 जुलाई से अपनी सजा काटना शुरू करेगा। बताया गया कि तनपाल डीबीएस बैंक में काम करते हुए मैनुलाइफ की बीमा पॉलिसियां बेचता था, जिनका मुख्य लक्ष्य जापानी ग्राहक थे। उसने साल 2017 में अपने सेल्स टारगेट को पूरा करने के लिए ग्राहकों के बैंक स्टेटमेंट में फर्जीवाड़ा किया, ताकि बीमा पॉलिसियां लागू हो सकें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।