विदेश ::: कनाडा : गैंगवार में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
बर्नाबी (कनाडा), एजेंसी। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के बर्नाबी शहर में भारतीय

बर्नाबी (कनाडा), एजेंसी। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के बर्नाबी शहर में भारतीय मूल के 28 वर्षीय युवक दिलराज सिंह गिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कनाडाई पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में इसका संबंध गैंगवार से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। युवक की सनसनीखेज हत्या के बाद ब्रिटिश कोलंबिया जांच टीम इस घटना की पुष्टि। पुलिस ने बताया कि दिलराज की हत्या ब्रिटिश कोलंबिया के चल रहे गैंग संघर्ष से जुड़ी हुई है। पुलिस के मुताबिक दिलराज सिंह गिल पहले से ही उनकी जांच टीम के रडार पर थे। वे स्थानीय गैंग गतिविधियों से परिचित थे और उनकी मौत को लक्षित हमला माना जा रहा है।
हत्या की घटना शुक्रवार शाम बर्नाबी के एक व्यस्त इलाके में हुई, जहां कई गोलियां चलाई गईं। पंजाब का रहने वाला था युवक दिलराज सिंह गिल मूल रूप से पंजाब से थे और पिछले कुछ वर्षों से कनाडा में रह रहे थे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने इलाके को सील कर दिया और फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। इस घटना के बाद कई समुदायिक संगठनों ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। ब्रिटिश कोलंबिया में हाल के महीनों में गैंग-संबंधित हिंसा बढ़ी है। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक 2025 में अब तक 40 से ज्यादा गैंग-संबंधित हत्याएं हुई हैं, जिनमें ज्यादातर ड्रग तस्करी और क्षेत्रीय कब्जे को लेकर हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ये संघर्ष अब सड़कों पर खुलेआम हो रहे हैं, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत संपर्क करें। जांच जारी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




