खेल : एनओए की प्राथमिकता खिलाड़ियों की भलाई के लिए शिक्षा

Feb 09, 2026 06:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

एनओए की प्राथमिकता खिलाड़ियों की भलाई के लिए शिक्षा नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक

खेल : एनओए की प्राथमिकता खिलाड़ियों की भलाई के लिए शिक्षा

एनओए की प्राथमिकता खिलाड़ियों की भलाई के लिए शिक्षा नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने कहा है कि फिर से शुरू की गई राष्ट्रीय ओलंपिक अकादमी (एनओए) की प्राथमिकता खिलाड़ियों की भलाई के लिए शिक्षा होगी। इसमें मानसिक स्वास्थ्य, डोपिंग निरोधक सुरक्षा उपाय आदि शामिल होंगे। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक अकादमी के एक प्रतिनिधिमंडल ने इसके निदेशक माकिस एसिमाकोपोलोस की अगुआई में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा से सोमवार को यहां मुलाकात की। एनओए की स्थापना 2018 में हुई थी लेकिन कोरोना समेत कई कारणों से इसका काम बंद था। आईओए ने विज्ञप्ति में कहा कि दोनों संस्थानों ने भारत में ओलंपिक शिक्षा को मजबूत करने और राष्ट्रीय ओलंपिक अकादमी को वैश्विक ओलंपिक शिक्षा ढांचे में और समाहित करने की साझा प्रतिबद्धता दोहराई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।