भारतीय नौसेना ने जापानी नागरिक को बचाया
भारतीय नौसेना ने विशाखापत्तनम के पास एक जहाज पर सवार जापानी नागरिक की जान बचाई। उनके स्वास्थ्य में गंभीर गिरावट आई थी, जिसके कारण उन्हें तत्काल इलाज की आवश्यकता थी। नौसेना ने सी किंग हेलीकॉप्टर से नागरिक को एयरलिफ्ट कर विशाखापत्तनम के अस्पताल में भर्ती कराया। यह अभियान भारत-जापान समुद्री सहयोग का प्रतीक है।

जम्मू, एजेंसी। भारतीय नौसेना ने शनिवार को एक विशेष अभियान चलाकर विशाखापत्तनम में एक जहाज पर सवार जापानी नागरिक की जान बचाई। रक्षा मंत्रालय की ओर से एक्स पर यह जानकारी दी गई। पोस्ट में लिखा, ‘भरोसेमंद वैश्विक सुरक्षा साझेदार के तौर पर भारतीय नौसेना ने 14 फरवरी को विशाखापत्तनम से दो सौ किलोमीटर दूर स्थित एक जहाज पर राहत बचाव अभियान चलाया। इस जहाज पर एक जापानी नागरिक की तबीयत बहुत अधिक बिगड़ गई थी, उन्हें तत्काल इलाज की जरूरत थी।’ नौसेना ने सी किंग हेलीकॉप्टर की मदद से जापानी नागरिक को एयरलिफ्ट करने के बाद विशाखापत्तनम स्थित नौसेना अस्पताल कल्याणी में भर्ती कराया।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह अभियान भारत और जापान के बीच मजबूत अंतरराष्ट्रीय समुद्री सहयोग को दर्शाता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


