भारतीय नौसेना की हाफ मैराथन कल, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित
-तीन श्रेणियों में होगी रविवार को जेएलएन स्टेडियम से होगी मैराथन की शुरुआतनई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता : स्वस्थ रहने का संदेश देने के लिए भारतीय नौसेना की ओर से रविवार को हाफ मैराथन का आयोजन किया...

-तीन श्रेणियों में होगी रविवार को जेएलएन स्टेडियम से होगी मैराथन की शुरुआत नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता : स्वस्थ रहने का संदेश देने के लिए भारतीय नौसेना की ओर से रविवार को हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। तीन श्रेणियों में होने वाली दौड़ अलग-अलग समय में जेएलएन स्टेडियम से शुरू होगी। इसमें करीब 15 हजार प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। इस दौरान मैराथन के मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। इसे लेकर दिल्ली यातायात पुलिस ने एडवाइजरी कर इन मार्गों से बचने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि सुबह 4:45 बजे से 9 बजे तक हाफ मैराथन के कारण कई मार्गों पर यातायात नियंत्रित रहेगा।
ऐसे में रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जाने वाले समय से निकलनें। ---- यहां रहेगा डायवर्जन फोर्थ एवेन्यू-भीष्म पितामह मार्ग जंक्शन सेवा नगर फ्लाईओवर के नीचे, कोटला रेड लाइट, मेहरचंद मार्केट रेड लाइट फिफ्थ एवेन्यू, सेकेंड एवेन्यू, जोर बाग कॉलोनी रोड, अरबिंदो मार्ग-लोधी रोड जंक्शन, राजेश पायलट मार्ग-अमृता शेरगिल मार्ग जंक्शन, सुब्रमण्य भारती मार्ग-मैक्स मुलर मार्ग जंक्शन, सुब्रमण्य भारती मार्ग-महर्षि रमन मार्ग जंक्शन, सुब्रमण्य भारती मार्ग-आर्क बिशप मकारियोस मार्ग जंक्शन, लाला लाजपत राय मार्ग नीला गुंबद, मथुरा रोड-भैरों रोड जंक्शन, सुब्रमण्य भारती मार्ग-जाकिर हुसैन मार्ग जंक्शन, सुब्रमण्य भारती मार्ग-पांडारा रोड जंक्शन, क्यू-पॉइंट, मान सिंह रोड चौराहा, जनपथ-मौलाना आजाद रोड जंक्शन, सुनहरी मस्जिद गोल चक्कर, गुरुद्वारा रकाबगंज गोलचक्कर, गोल डाक खाना, जय सिंह रोड-बाबा खड़क सिंह लेन जंक्शन, संसद मार्ग-आउटर सर्किल जंक्शन, बूटा सिंह गोल चक्कर, विंडसर प्लेस चौराहा, जसवंत सिंह चौराहा, तिलक मार्ग- सी हेक्सागन जंक्शन, पुराना किला रोड-सी हेक्सागन जंक्शन, शेरशाह रोड-सी हेक्सागन जंक्शन, शेरशाह रोड-मथुरा रोड जंक्शन, तिलक मार्ग-भगवान दास रोड जंक्शन और डब्ल्यू-पॉइंट। ------ इन मार्गों का करें उपयोग उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर: -रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, आईपी फ्लाईओवर, आईएसबीटी कश्मीरी गेट की ओर जाएं -धौला कुआं, सरदार पटेल मार्ग, 11 मूर्ति, मदर क्रिसेंट टेरेसा, आरएमएल, गोल डाकखाना, बाबा खड़क सिंग मार्ग, कनॉट प्लेस आउटर सर्किल, मिंटो रोड होते हुए जवाहर लाल नेहरू मार्ग जाएं पूर्वी-पश्चिम कॉरिडोर : -डीएनडी फ्लाईओवर, सन डायल, बाबा बंदा सिंह बहादुर मार्ग, एम्स चौक, रिंग रोड, धौला कुआं होते हुए नारायणा फ्लाईओवर का रुख करें -विकास मार्ग, आईटीओ चौक, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, मिंटो रोड, कनॉट प्लेस आउटर सर्किल होते हुए पंचकुइयां रोड से जाएं। ----- ये रहेगा हाफ मैराथन का रूट 21.01 किमी. मैराथन (सुबह 5:30 बजे से) : जेएलएन स्टेडियम से शुरू होकर भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, लाला लाजपत राय मार्ग, मथुरा रोड, सुब्रमण्य भारती मार्ग होते हुए इंडिया गेट, कर्तव्य पथ, राफी मार्ग, रायसीना रोड चौक, संसद मार्ग, जनपथ से होते हुए वापस स्टेडियम पर समाप्त होगी। 10 किमी. मैराथन (सुबह 6:30 बजे से) : जेएलएन स्टेडियम से शुरू होकर भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, लाला लाजपत राय मार्ग, मथुरा रोड, सुब्रमण्य भारती मार्ग, डा. जाकिर हुसैन मार्ग, इंडिया गेट सी-हैक्सागन, पांडारा रोड जंक्शन से यू-टर्न लेकर उसी रास्ते से वापस होकर स्टेडियम पर समाप्त होगी। पांच किमी. मैराथन (सुबह 7:30 बजे से) : जेएलएन स्टेडियम परिसर के भीतर से शुरू होकर भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड पहुंचने पर यू-टर्न लेकर वापस स्टेडियम में समाप्त होगी। ------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


