
भारत आएंगे तीस देशों के समुद्री सुरक्षा विशेषज्ञ
- 3 से 5 नवंबर तक आयोजित कार्यशाला में लेंगे हिस्सा नई दिल्ली,
- 3 से 5 नवंबर तक आयोजित कार्यशाला में लेंगे हिस्सा नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय नौसेना सुरक्षित, शांतिपूर्ण और समृद्ध वैश्विक महासागर के भविष्य के रोडमैप पर चर्चा के लिए अगले सप्ताह तीन दिन की समुद्री सूचना आदान-प्रदान कार्यशाला का आयोजन कर रही है। यह कार्यशाला 30 देशों के समुद्री सुरक्षा विशेषज्ञों को एक मंच पर लाएगी। कार्यशाला में 25 साझेदार देशों के साथ अनेक हितधारक भी शामिल होंगे। नौसेना के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि इस तरह की यह तीसरी कार्यशाला है और इसका आयोजन सोमवार से गुरूग्राम स्थित नौसेना के ‘इंफॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर - इंडियन ओशन रीजन’ में किया जा रहा है।

इसमें दुनिया भर की प्रमुख नौसेनाओं की समुद्री सुरक्षा एजेंसी इसमें हिस्सा लेंगी। इसका थीम ‘ हिेंद महासागर क्षेत्र में वास्तविक समय पर समन्वय और सूचना साझा करना’ रखा गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




