भारत-जापान और इंडोनेशिया की नौसेनाओं का संयुक्त अभ्यास
भारतीय नौसेना ने जापान और इंडोनेशिया की नौसेनाओं के साथ अंदमान सागर में एक त्रिपक्षीय अभ्यास किया। इसका उद्देश्य संयुक्त अभियानों की तैयारी, परस्पर समन्वय बढ़ाना और समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना था। भारतीय नौसेना ने 11 फरवरी को ‘कंबाइंड टास्क फोर्स’ (सीटीएफ 154) की कमान भी संभाली।

पोर्ट ब्लेयर, एजेंसी। अंदमान सागर में भारतीय नौसेना ने जापान और इंडोनेशिया की नौसेनाओं के साथ संयुक्त अभ्यास किया। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने एक्स पर बताया कि शुक्रवार को यह त्रिपक्षीय अभ्यास किया गया। इसका मकसद संयुक्त अभियानों की तैयारी, परस्पर समन्वय बढ़ाना और स्थिर-सुरक्षित इलाके के लिए समुद्री सहयोग बढ़ाना था। इससे पूर्व 11 फरवरी को भारतीय नौसेना ने ‘कंबाइंड टास्क फोर्स’ (सीटीएफ 154) की कमान संभाली। एक बयान में बताया गया कि यह समारोह मनामा स्थित ‘कंबाइंड मैरीटाइम फोर्सेज’ के मुख्यालय में हुआ। भारतीय नौसेना के शौर्य चक्र विजेता कमांडर मिलिंद एम मोकाशी ने सीटीएफ 154 के कमांडर का पद संभाला।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


