Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndian Nationals in Iran Assure Families Amid Tensions with US
अभिभावक चिंतित, बच्चे बोले ईरान में सब ठीक

अभिभावक चिंतित, बच्चे बोले ईरान में सब ठीक

संक्षेप:

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, ईरान में फंसे भारतीयों के परिवार चिंतित हैं। एक कश्मीरी छात्रा ने वीडियो में बताया कि वह सुरक्षित है और चिंता करने की जरूरत नहीं है। देहरादून के वहाब ने भी अपने परिवार को आश्वस्त किया कि वहाँ सब सामान्य है।

Jan 15, 2026 09:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

देहरादूऩ तेहरान, वरिष्ठ संवाददाता, एजेंसी। अमेरिका- ईरान में तनातनी के बीच वहां फंसे भारतीय लोगों और बच्चों के परिवारीजन चिंतित हैं, वहीं बच्चे बता रहे हैं कि वे ठीक हैं, चिंता न करें। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक कश्मीरी छात्रा परिवारीजनों को वीडियो संदेश में कह रही है कि वे पूरी तरह सुरक्षित है। वे उसकी चिंता न करें। इसी तरह देहरादून के वहाब ने ईरान से अपने वालिद को बताया कि वहां पर सब ठीक है और मीडिया में जो दिखाया गया है, वह ज्यादा है। कश्मीरी छात्रा ने वीडियो में अपने अभिभावकों को बताया कि वे ये अपना संदेश अपने दोस्त के फोन में रिकॉर्ड कर रही है जो कश्मीर जा रही है, ताकि वे आपको दिखा सके कि मैं ठीक हूं और जिंदा हूं, चिंता की कोई बात नहीं है।

छात्रा ने वीडियो में बताया कि यहां प्रदर्शन शाम और रात के समय होते हैं। उस वक्त हम अंदर होते हैं। हमें किसी बात का डर नहीं है। आप लोग निश्चिंत रहिए मैं पूरी तरह से ठीक हूं। देहरादून के चूना भट्ठा निवासी वहाब सात साल से वहां रहकर पढ़ रहे हैं। इसके अलावा अंबाडी कालसी, हरबर्टपुर के कई लोग भी ईरान में रहते हैं। चूना भट्ठा के मौलाना रिवायत अली ने ‘हिन्दुस्तान’ को बताया कि उनके बेटे वहाब अली ईरान के कुम में रह रहे हैं। कुम तेहरान से करीब 110 किलोमीटर दूर है। वहाब वहां पर यूनिवर्सिटी अल मुस्तफा में मौलवी का कोर्स कर रहे हैं। उनकी बुधवार को करीब साढ़े सात बजे फोन पर वहाब से बात हुई है। वहाब ने बताया कि ईरान में सब सामान्य जैसा है। कुछ पुराने फोटो और वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। अंबाडी, हरबर्टपुर के कई लोग रहे ईरान दून के सामाजिक कार्यकर्ता हसन जैदी ने बताया कि अंबाडी कालसी के मौलाना आगा मेहंदी ईरान में किरात में पीएचडी कर रहे हैं, 20 साल से परिवार संग वहीं रहते हैं। अंबाडी के ही सैय्यद मोहम्मद अली तेहरान रेडियो में कार्यरत रहे और अब सेवानिवृत्त हो गए हैं। मौलाना कायम मेहंदी दस साल से वहीं है और शिक्षण कार्य कर रहे हैं। शोएब मेहंदी टूर एंड ट्रेवल का कारोबार करते हैं और वहीं की नागरिकता ले ली है। कहा कि वहां पर इंटरनेट की समस्या के चलते एक सप्ताह से संपर्क नहीं हो पाया है। कहा कि हम ईरान के साथ खड़े हैं, क्योंकि अमेरिका ज्यादती कर रहा है। बहन से पांच दिन से संपर्क नहीं अंजुमन मोईनुल मोमिनीन के सचिव सिकंदर अली नकवी ने बताया कि उनकी बहन शमाना खातून मुरादाबाद से एक ग्रुप के साथ ईराक और ईरान में धार्मिक यात्रा पर गई थी। ईरान में अभी उनका ग्रुप है, लेकिन पांच दिन से संपर्क नहीं हो पा रहा है। क्योंकि इंटरनेट कनेक्टिविटी वहां पर बंद चल रही है। ...............

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;