Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndian National Developmental Inclusive Alliance Meeting TMC Absent but Supports SIR Issue
 संसद की रणनीति तय करने के लिए इंडिया की बैठक, टीएमसी गैरहाजिर

संसद की रणनीति तय करने के लिए इंडिया की बैठक, टीएमसी गैरहाजिर

संक्षेप:

- पश्चिम बंगाल चुनाव की रणनीति के तहत टीएमसी बना रही है दूरीनई दिल्ली विशेष संवाददाताइंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस ने संसद के शीतकालीन सत्र में साझा रणनीति को लेकर बैठक की। पर तृणमूल...

Dec 01, 2025 06:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस ने संसद के शीतकालीन सत्र में साझा रणनीति को लेकर बैठक की। पर तृणमूल कांग्रेस इस बैठक से दूर रही। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस सांसदों का कहना है कि एसआईआर के मुद्दे पर वह इंडिया गठबंधन के साथ है। संसद के दोनों सदनों में मिलकर इस मुद्दे को उठाएगें। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के संसद भवन स्थित दफ्तर में हुई इस बैठक में कांग्रेस, सपा और डीएमके सहित कई घटक दलों के नेता शामिल हुए। गठबंधन के एक नेता ने कहा कि बैठक के लिए तृणमूल कांग्रेस को भी बुलावा दिया गया था, पर उनकी पार्टी कोई नेता बैठक में शामिल नहीं हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टीएमसी की इंडिया गठबंधन से दूरी को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से जोडकर देखा जा रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि बंगाल में कांग्रेस और टीएमसी आमने सामने चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में टीएमसी दिल्ली में कांग्रेस के साथ खड़ा नहीं दिखना चाहती। इससे गलत संदेश जा सकता है। दूसरी तरफ कांग्रेस की कोशिश है कि वह एसआईआर के मुद्दे पर एकजुट होकर सरकार को घेरे। ताकि, सरकार पर संसद के दोनों सदनों में चर्चा के लिए दबाव बनाया जा सके। पार्टी के एक नेता ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस भले ही बैठक से दूर रही हो, पर एसआईआर की लड़ाई में पूरा इंडिया गठबंधन एकजुट है।