सांसद विवेक ठाकुर बोले, बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सशक्त करने वाला
भाजपा नेता और नवादा लोकसभा के सांसद विवेक ठाकुर ने आम बजट को 'विकसित भारत' के संकल्प को सशक्त करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री मोदी के विकास के विजन को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिसमें बुनियादी ढांचे, उद्योग और रोजगार सृजन पर जोर दिया गया है।

सांसद विवेक ठाकुर बोले, बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सशक्त करने वाला नई दिल्ली, एजेंसी। भाजपा नेता एवं नवादा लोकसभा के सांसद विवेक ठाकुर ने आम बजट को ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सशक्त करने वाला करार दिया। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट 2026 पेश किए जाने के बाद संसद परिसर में कहा, बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को साकार करने की दिशा में आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की ओर एक ऐतिहासिक कदम है। यह बजट केवल वार्षिक आय-व्यय का दस्तावेज नहीं, बल्कि दीर्घकालिक, समावेशी और सतत विकास का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है। सांसद ठाकुर ने कहा, ₹12.2 लाख करोड़ के रिकॉर्ड पूंजीगत व्यय से बुनियादी ढांचे, उद्योग और रोजगार सृजन को नई गति मिलेगी।
सड़क, रेल, लॉजिस्टिक्स, एमएसएमई, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रौद्योगिकी जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष फोकस देश की आर्थिक मजबूती को और सुदृढ़ करेगा। यह बजट गांव, गरीब, किसान, युवा और उद्यमियों के सशक्तीकरण के प्रति सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सांसद ठाकुर ने इस दूरदर्शी और विकासोन्मुख बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी। भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा बजट में वित्तीय अनुशासन और फिस्कल कंसॉलिडेशन पर संतुलित दृष्टिकोण अपनाया गया है, जिससे आर्थिक स्थिरता के साथ-साथ भविष्य के विकास के लिए मजबूत आधार तैयार होगा। बुनियादी ढांचे में बढ़ता निवेश निजी भागीदारी को भी प्रोत्साहित करेगा और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देगा। साथ ही, शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार पर दिया गया जोर भारत की युवा शक्ति को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में सहायक सिद्ध होगा। स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में की गई पहलों से आम नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




