वीबी-जी राम जी अधिनियम के लिए 20 तक बनाएं ‘लोगो’

Mar 08, 2026 09:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (वीबी-जी राम जी) के लिए लोगो डिजाइन प्रतियोगिता शुरू की है। यह प्रतियोगिता मायजीओवी पर आयोजित की गई है। प्रविष्टियाँ जमा करने की अंतिम तिथि 20 मार्च है और विजेता को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।

वीबी-जी राम जी अधिनियम के लिए 20 तक बनाएं ‘लोगो’

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने कहा है कि विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम (वीबी-जी राम जी) के लिए लोगो डिजाइन प्रतियोगिता शुरू की गई है। मंत्रालय ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह प्रतियोगिता सरकार के नागरिक सहभागिता मंच ‘मायजीओवी’ पर शुरू हो चुकी है। लोगों को ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन की दृष्टि को दर्शाने वाले रचनात्मक डिजाइन प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि वह कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार में जनभागीदारी को बढ़ावा देना चाहता है।मंत्रालय के मुताबिक, प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 20 मार्च है।

विजेता को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। मंत्रालय ने कहा कि लोगो डिजाइन में विकसित भारत की परिकल्पना झलकनी चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।