ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सिक्किम में तोड़ी चाय की पत्तियां
-केंद्रीय मंत्री आज भारत-चीन सीमा पर नाथुला दर्रे का दौरा करेंगे नामची (सिक्किम), एजेंसी।

-केंद्रीय मंत्री आज भारत-चीन सीमा पर नाथुला दर्रे का दौरा करेंगे नामची (सिक्किम), एजेंसी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सिक्किम प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार को नामची स्थित प्रसिद्ध टेमी टी गार्डन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चाय बागान के श्रमिकों से मुलाकात की और उनके साथ चाय की पत्तियां भी तोड़ीं। केंद्रीय मंत्री आज भारत-चीन सीमा पर स्थित नाथुला दर्रे का दौरा भी करेंगे।सिंधिया ने चाय बागान के श्रमिकों और पत्ती तोड़ने वाले कर्मचारियों से बातचीत करते हुए सिक्किम की विश्व प्रसिद्ध चाय परंपरा को बनाए रखने में उनके योगदान की सराहना की।
उन्होंने पारंपरिक बांस की टोकरी पहनकर चाय की पत्तियां तोड़ने का अनुभव लिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चाय की पत्तियां तोड़ने का काम बेहद कौशल, धैर्य और तेजी की मांग करता है। इस दौरान सिंधिया ने श्रमिकों से नेपाली भाषा में बातचीत की।सिंधिया ने सोशल मीडिया पर भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने लिखा कि टेमी टी गार्डन की खूबसूरत वादियों में समय बिताना यादगार रहा और चाय तोड़ने के काम में लगने वाली मेहनत, गति और कुशलता को करीब से समझने का मौका मिला। केंद्रीय मंत्री 16 मई को भारत-चीन सीमा पर स्थित नाथुला दर्रे का दौरा करेंगे। वहां वे कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए विकसित की जा रही सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


