खेल : हॉकी टीम की लगातार पांचवीं हार

Feb 21, 2026 05:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एफआईएच प्रो लीग में स्पेन के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। हार्दिक सिंह की कप्तानी में टीम की यह लगातार पांचवीं हार है। स्पेन ने शुरुआती गोल किया और भारतीय टीम कई अच्छे मौके बनाने के बावजूद गोल नहीं कर पाई। टीम अब रविवार को ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला करेगी।

खेल : हॉकी टीम की लगातार पांचवीं हार

होबार्ट, एजेंसी। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का मौजूदा एफआईएच प्रो लीग में पहली जीत का इंतजार और बढ़ गया है। हार्दिक सिंह की कप्तानी वाली टीम को शनिवार को स्पेन के हाथों 0-2 की हार का सामना करना पड़ा। यह उसकी इस साल लगातार पांचवीं हार है। टीम अब रविवार को दूसरे मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी। स्पेन के लिए इग्नासियो अबाजो ने छठे मिनट और इग्नासियो कोबोस ने 36वें मिनट में गोल किए। स्पेन की टीम ने मौकों का फायदा उठाया जबकि भारत लगातार आक्रमण के बावजूद अच्छे मौकों को भुना नहीं पाया। राउरकेला में घरेलू चरण में भारत को विरोधी टीमों से बुरी तरह हार मिली।

बेल्जियम और अर्जेंटीना से दो-दो हार झेलने वाली टीम विदेशी चरण में नए कप्तान हार्दिक के नेतृत्व में वापसी करने और नई शुरुआत करने की उम्मीद से आई है। भारत ने मैच की शुरुआत तेज पासिंग से की। शुरू में ही उसने नियंत्रण बनाने की कोशिश की लेकिन स्पेन का जवाबी हमले का तरीका असरदार साबित हुआ। अबाजो ने ऐसे ही एक मूव का फायदा उठाया और गोल करके स्पेन को शुरुआती बढ़त दिला दी। भारतीय टीम ने कई अच्छे मौके बनाए। क्वार्टर के आखिर में लगभग बराबरी कर ही ली थी जब अभिषेक ने एक जोरदार शॉट लगाया लेकिन स्पेनिश गोलकीपर लुइस कैलजाडो ने इसका शानदार बचाव किया। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने आक्रामक रूख अपनाया और मौके बनाए लेकिन लेकिन गोल नहीं कर पाईं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।