धोखाधड़ी मामले में भारतवंशी को जेल
- 2.68 लाख रुपये पांच महीने में ठगे सिंगापुर, एजेंसी। सिंगापुर के

- 2.68 लाख रुपये पांच महीने में ठगे सिंगापुर, एजेंसी। सिंगापुर के ऑनलाइन मार्केट में मिली एक महिला के साथ धोखाधड़ी के जुर्म में भारतीय मूल के शख्स को 23 महीने की जेल की सजा दी गई है। 31 वर्षीय तेवेंद्रन एलन गोवेन ने सिंगापुर के ऑनलाइन मार्केटप्लेस में एक महिला से दोस्ती की और बाद में उसके साथ ठगी की। शुरुआत में उसने महिला को प्लेस्टेशन (पीएस4) बेचने का झांसा दिया और उससे पैसे ले लिए, लेकिन सामान कभी नहीं दिया। इसके बाद दोनों की बातचीत व्हाट्सऐप पर होने लगी। धीरे-धीरे उसने महिला का भरोसा जीत लिया और अलग-अलग बहाने बनाकर उससे पैसे मांगता रहा।अगस्त
से दिसंबर 2021 के बीच उसने महिला से 48 बार में करीब 2.68 लाख सिंगापुर डॉलर ठग लिए। असल में वह यह पैसा अपनी जरूरतों और जुए के कर्ज चुकाने में इस्तेमाल कर रहा था। जब महिला के पिता ने बैंक खाते से पैसे गायब होने की शिकायत पुलिस से की, तब इसका खुलासा हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


