Indian Judoka Linthoih Chanaambam Makes History Wins Bronze at Junior World Championship खेल : लिंथोई जूनियर जूडो विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndian Judoka Linthoih Chanaambam Makes History Wins Bronze at Junior World Championship

खेल : लिंथोई जूनियर जूडो विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय

नई दिल्ली। लिंथोई चानांबम ने पेरू में जूनियर जूडो विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। मणिपुर की 19 वर्षीय खिलाड़ी ने 63 किलो वर्ग में नीदरलैंड्स की जोनी गीलेन को हराया। यह उनकी दूसरी...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 7 Oct 2025 10:05 PM
share Share
Follow Us on
खेल : लिंथोई जूनियर जूडो विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय

नई दिल्ली। भारतीय जूडो खिलाड़ी लिंथोई चानांबम ने मंगलवार को पेरू के लीमा में इतिहास रच दिया। मणिपुर की 19 वर्षीय लिंथोई जूनियर जूडो विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने 63 किलो भार वर्ग में नीदरलैंड्स की जोनी गीलेन को हराकर कांस्य पदक जीता। इससे पहले लिंथोई ग्रुप डी के अपने अंतिम मुकाबले में जापान की सो मोरिचिका हार गईं। उन्होंने रेपचेज के जरिए पदक दौर में जगह बनाई और यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। रेपचेज में उन्होंने पहले स्लोवाकिया की इलारिया त्सुरकान को मात दी। उसके बाद जोनी को पराजित किया। यह उनका आयु वर्ग में दूसरा पदक है।

इससे पहले वह 2022 में विश्व कैडिट चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय बनी थी। लिंथोई की यह उपलब्धि काफी खास है। उन्होंने चोट से उबरने के बाद यह पदक जीता है। पिछले साल वह एसीएल इंजुरी से जूझ रही थी और मैदान से बाहर थी। उन्होंने इसी साल वापसी की है। ---------------------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।