भारतीय प्रवासियों ने अमेरिका में 96 यूनिकॉर्न कंपनियां बनाईं
वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका में 96 यूनिकॉर्न कंपनियां बनाने में भारतीय प्रवासियों का बड़ा योगदान रहा है। यह जानकारी एक अध्ययन में सामने आई है। अप्रैल 20

रिपोर्ट नेशनल फाउंडेशन फॉर अमेरिकन पॉलिसी के अध्ययन में दावाइजराइल 60 यूनिकॉर्न के साथ दूसरे नंबर पर रहावाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका में 96 यूनिकॉर्न कंपनियां बनाने में भारतीय प्रवासियों का बड़ा योगदान रहा है। यह जानकारी एक अध्ययन में सामने आई है। अप्रैल 2026 तक अमेरिका की सभी 775 यूनिकॉर्न कंपनियों के संस्थापकों के मूल देशों की जांच की गई। इसमें भारत 96 यूनिकॉर्न के साथ शीर्ष पर रहा।नेशनल फाउंडेशन फॉर अमेरिकन पॉलिसी के अध्ययन में कहा गया कि भारतीय मूल के उद्यमियों ने या तो 96 अमेरिकी यूनिकॉर्न की स्थापना की है, या उनमें सह-संस्थापक रहे हैं। इनमें एआई आधारित सर्च इंजन परप्लेक्सिटी भी शामिल है।
इसकी सह-स्थापना अरविंद श्रीनिवास ने की है। कंपनी का मूल्यांकन 20 अरब अमेरिकी डॉलर है और यह सूची में 12वें स्थान पर है। अध्ययन के अनुसार, अमेरिका के यूनिकॉर्न स्टार्टअप के प्रवासी संस्थापकों के मूल देशों की सूची में भारत 96 कंपनियों के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद इजराइल (60), ब्रिटेन (47), चीन (41), कनाडा (30), रूस (23), फ्रांस (21), जर्मनी (18), यूक्रेन (16), ऑस्ट्रेलिया (14), पाकिस्तान (10) और रोमानिया (10) का स्थान है।अध्ययन के लेखक स्टुअर्ट एंडरसन के अनुसार, अमेरिका के निजी क्षेत्र में यूनिकॉर्न स्टार्टअप कंपनियों में 59 प्रतिशत (775 में से 455) की स्थापना या सह-स्थापना प्रवासी उद्यमियों ने की है। रिपोर्ट में कहा गया कि प्रवासी संस्थापकों वाली इन कंपनियों ने औसतन प्रति कंपनी 833 रोजगार सृजित किए हैं। वहीं, करीब 80 प्रतिशत यूनिकॉर्न में या तो प्रवासी संस्थापक हैं या फिर सीईओ अथवा इंजीनियरिंग उपाध्यक्ष जैसे प्रमुख नेतृत्व पदों पर प्रवासी शामिल हैं। भारतीय मूल के छह संस्थापक मोहित अरोड़ा, ज्योति बंसल, आशुतोष गर्ग, अरविंद जैन, सचिन नायर और अजीत सिंह भी इस सूची में शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


