खेल : सलीमा की कप्तानी में ही विश्व कप क्वालिफायर खेलेगी टीम

Mar 01, 2026 04:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारतीय हॉकी टीम ने एफआईएच विश्व कप 2026 क्वालिफायर के लिए 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। कप्तान सलीमा टेटे के नेतृत्व में टीम 8 मार्च को उरुग्वे के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया ने व्यक्तिगत कारणों से अपना नाम वापस ले लिया है।

खेल : सलीमा की कप्तानी में ही विश्व कप क्वालिफायर खेलेगी टीम

हैदराबाद, एजेंसी। मिडफील्डर सलीमा टेटे की कप्तानी में ही भारतीय हॉकी टीम एफआईएच विश्व कप 2026 क्वालिफायर में खेलेगी। इसके लिए हॉकी इंडिया ने रविवार को 20 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। अनुभवी गोलकीपर और पूर्व कप्तान सविता पूनिया ने निजी कारणों से नाम वापस ले लिया है। टूर्नामेंट आठ से 14 मार्च तक हैदराबाद में खेला जाएगा। आठ टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। सूत्रों के मुताबिक सविता टूर्नामेंट से पहले राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा नहीं थीं। उन्होंने पारिवारिक कारणों से नाम वापस ले लिया था। इसलिए उनके नाम पर विचार करने का कोई कारण नहीं था। भारत अपने अभियान की शुरुआत आठ मार्च को उरुग्वे के खिलाफ करेगा।

टीम इसके बाद नौ को स्कॉटलैंड और 11 मार्च को वेल्स से खेलेगा। विश्व कप अगस्त में बेल्जियम और नीदरलैंड्स में खेला जाएगा। तीन क्वालिफिकेशन स्थानों के लिए आठ टीमें चुनौती पेश करेंगी। टीम : गोलकीपर: बंसरी सोलंकी, बीचू देवी खारीबम। डिफेंडर: सुशीला चानू पुखरामबम, निक्की प्रधान, मनीषा चौहान, उदिता, इशिका चौधरी। मिडफील्डर: नेहा, सलीमा टेटे, सुनीता टोप्पो, साक्षी राणा, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, रुतजा ददासो पिसल, दीपिका सोरेंग। फॉरवर्ड: नवनीत कौर, इशिका, लालरेमसियामी, ब्यूटी डुंगडुंग, बलजीत कौर और अन्नू। -------------- ::कोटस ::: 'हम एक साथ अपने पहले टूर्नामेंट को लेकर उत्सुक हैं। हम फिटनेस और रणनीति पर काम कर रहे हैं जिससे कि टीम में हर कोई अपने काम और भूमिका को समझ सके। हम आगे के मुकाबलों के लिए पूरी तरह से तैयार होने के लिए हैदराबाद में दो अभ्यास मैच खेलेंगे।'- शोर्ड मारिन, भारतीय कोच

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।