Indian Grandmaster Nihal Sarin Achieves Joint Lead in FIDE Grand Swiss Chess Tournament खेल : निहाल और वैशाली को बढ़त, गुकेश को मिली हार, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndian Grandmaster Nihal Sarin Achieves Joint Lead in FIDE Grand Swiss Chess Tournament

खेल : निहाल और वैशाली को बढ़त, गुकेश को मिली हार

भारतीय ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन ने फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट के सातवें दौर में परम मघसूदलू को हराकर संयुक्त बढ़त हासिल की। महिला वर्ग में आर वैशाली ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए एकल बढ़त...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 12 Sep 2025 04:14 PM
share Share
Follow Us on
खेल : निहाल और वैशाली को बढ़त, गुकेश को मिली हार

समरकंद (उज्बेकिस्तान), एजेंसी। भारतीय ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन ने परम मघसूदलू का अजेय अभियान पर रोककर शानदार जीत के साथ फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट के सातवें दौर के बाद संयुक्त बढ़त हासिल कर ली है। महिला वर्ग में आर वैशाली ने भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एकल बढ़त हासिल कर ली। पिछली बार की विजेता वैशाली ने चीन की गुओ क्यू को हराया। वह रूस की कैटरीना लैगनो से आधा अंक आगे हैं। हालांकि विश्व चैंपियन डी. गुकेश का संघर्ष जारी रहा और गुरुवार को उन्हें लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। इस बार उन्हें तुर्की के एडिज गुरेल ने हराया।

इससे वह लाइव विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर खिसक गए। मघसूदलू के खिलाफ जीत दर्ज करने से निहाल जर्मनी के ब्लूबाम के साथ संयुक्त बढ़त पर पहुंच गए। जर्मन खिलाड़ी ने भारत के अर्जुन एरिगेसी को हराया। ओपन वर्ग में गत चैंपियन विदित गुजराती ने फ्रांसीसी जीएम मार्केंड्रिया मौरिज्जी पर जीत के साथ वापसी की, जबकि आर प्रज्ञाननंदा ने इजरायल के मैक्सिम रोडश्टाइन को हराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।